Anupama: जया के लिए ढाल बनी अनुपमा, सलोनी ने मांगी माफी, नये विलेन की एंट्री

Anupama: ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में जया और सलोनी के बीच हुए झगड़े को अनुपमा समझदारी से सुलझाती हैं. वहीं प्रेम सबके लिए बड़े प्यार से खाना बनाता है. राही सोचती है कि उसे कितना अच्छा पति मिला है.

Anupama: टीवी शो अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि एपिसोड की शुरुआत में सलोनी की मां स्कूल के प्रिंसिपल से जया को सजा देने के लिए कहती है. वह कहती है कि जया ने उनकी बेटी को बुरी तरह मारा और उसके बाल भी खींच दिए. इस पर प्रिंसिपल अनुपमा को बुलाती हैं और पूरे मामले की जानकारी देती हैं. जब अनुपमा जया से पूछती है कि क्या हुआ था, तो जया बताती है कि सलोनी उसे बार-बार चिढ़ा रही थी. वह कह रही थी कि जया का कोई पिता नहीं है और देविका भी उसे छोड़कर चली गई है. जया बताती है कि उसने सलोनी को कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं मानी. इसी गुस्से में उसने सलोनी को मार दिया. अनु, जया को समझाती है और उससे माफी मांगने के लिए कहती है. जया तुरंत सलोनी से माफी मांग लेती है.

जया और सलोनी में होगी दोस्ती

अनुपमा कहती है कि अगर जया ने गलती की है तो सलोनी को भी अपने गलत शब्दों के लिए माफी मांगनी चाहिए. आखिरकार सलोनी भी जया से माफी मांग लेती है और दोनों फिर से दोस्त बन जाती हैं. शाह हाउस में घर पर हसमुख, लीला के लिए फूल लेकर आते हैं और दोनों अपने रिश्ते को लेकर बात करते हैं. वे तय करते हैं कि अब वे अक्सर साथ समय बिताएंगे और डेट पर भी जाएंगे. प्रेम शाह परिवार के लिए खाना बनाता है. राही उसे सभी के साथ बैठने के लिए कहती है, लेकिन प्रेम कहता है कि उसे खाना बनाना पसंद है.

अनुपमा को जॉब से निकलवा देगा पॉल

बाजार में पॉल, अनुपमा को ताना मारता है और जया के सामने उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करता है. वहां मौजूद कुछ महिलाएं अनुपमा का सपोर्ट करती हैं और पॉल को फटकार लगाती हैं. उधर जया और अनुपमा तेज धूप में होते हैं, तभी एक दुकानदार उन्हें नींबू पानी देने की बात कहता है. अनुपमा पैसे ना होने के कारण मना कर देती है, लेकिन जया कहती है कि वे दोनों एक ही गिलास से पी लेंगे. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जया अपनी फैंसी ड्रेस के लिए परी बन जाती है. दिग्विजय को सावी की याद आती है और वह उसे गले लगा लेता है. अनुपमा को पॉल उसके काम से निकलवा देता है.

यह भी पढ़ें- Anupama: इस वजह से फूट-फूट कर रोएगी अनु, दिग्विजय के अतीत का पन्ना आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >