Anupama: शाह हाउस लौटी अनुपमा, राही और गौतम के झगड़े से घर में मचा बवाल

Anupama: अनुपमा की शाह हाउस में वापसी हो गई है, लेकिन घर आते ही उसका सामना राही और गौतम के बड़े झगड़े से होता है. अब अनुपमा चुप नहीं बैठेगी.

Anupama: स्टार प्लस का फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा होने वाला है. गोवा से लौटने के बाद अनुपमा अब शाह हाउस पहुंच चुकी है. उसके घर आते ही परिवार में खलबली मच गई है. अनुपमा का यह फैसला पूरी कहानी को बदलने वाला है. चलिए देखते हैं आज क्या-क्या होगा

अनुपमा की घर में हुई वापसी

काफी मुश्किलों के बाद अनुपमा आखिरकार अहमदाबाद के शाह हाउस लौट आई है. उसके आते ही घर का माहौल बदल गया है. कुछ लोग खुश हैं तो कुछ के मन में अभी भी कड़वाहट है. सबको लग रहा है कि क्या अनुपमा पुराने जख्मों को भुलाकर सबको एक कर पाएगी

राही और गौतम का बड़ा झगड़ा

आज के एपिसोड में राही और गौतम के बीच जबरदस्त की लड़ाई होते दिखेगी. प्रांशी को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस होती है. राही अपनी जिम्मेदारी सही से निभाना चाहती है, पर गौतम का बर्ताव सब कुछ बिगाड़ देता है. इन दोनों की लड़ाई अब घर का सुख-चैन छीनने वाली है.

अब चुप नहीं रहेगी अनुपमा

शाह हाउस लौटते ही अनुपमा का बदला हुआ रूप दिखेगा. अब वह पहले की तरह चुपचाप सब कुछ नहीं सहेगी. गौतम जिस तरह का गलत व्यवहार कर रहा है, अनुपमा उसे करारा जवाब देने वाली है. फैंस को उम्मीद है कि अनुपमा अपनी सख्ती से इस बार पूरे परिवार को सही रास्ते पर लाएगी.

क्या होगा आगे?

आने वाले दिनों में अनुपमा का रोल और भी मजेदार होने वाला है. राही और गौतम की दूरी और घर की राजनीति को खत्म करने के लिए अनुपमा कोई बहुत बड़ा फैसला ले सकती है. अब देखना यह है कि उसके इस फैसले से घर जुड़ता है या और बिखर जाता है.

यह भी पढ़ें: Tumm Se Tumm Tak: शादी की शहनाई से पहले गूंजी खतरे की घंटी, अनु की जान लेने फिर वापस आया जालंधर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >