Anupama: सीरियल अनुपमा की लोकप्रियता पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर कलाकार कड़ी मेहनत कर रहा

Anupama: सीरियल अनुपमा की लोकप्रियता दर्शकों के बीच बहुत है. सीरियल के निर्माता राजन शाही ने सीरियल की लोकप्रियता को लेकर बात की. शो टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर रहता है और अपने आगे किसी और शोज को टिकने नहीं देता है.

Anupama: सीरियल अनुपमा स्टार प्लस पर आता है. राजन शाही और दीपा शाही की ओर से निर्मित सीरियल हर बार टीआरपी रिपोर्ट में पहले नंबर पर रहता है. सीरियल की कहानी एक औरत की है, जिसने अपनी पूरी जिंदगी अपने परिवार के लिए बिता दिया. शो उसकी जर्नी को दिखाता है. शो का ट्रैक हर दिन दिलचस्प होता जा रहा है. मेकर्स शो को दर्शकों से जोड़े रखने के लिए नये-नये ट्विस्ट लेकर आते हैं. राजन शाही ने शो की लोकप्रियता को लेकर बात की.

राजन शाही ने अनुपमा की लोकप्रियता को लेकर क्या कहा?

निर्माता राजन शाही ने इंडिया फोरम से बातचीत में कहा, “अनुपमा ने दर्शकों को गहराई से जोड़ा है. दर्शकों को बांधे रखने के लिए यह एक सतत टीम प्रयास है. हर कलाकार कड़ी मेहनत कर रहा है और रूपाली का समर्पण साफ दिखाई दे रहा है. हमारे लेखक भी अमेजिंग काम कर रहे हैं.”

जानें क्या दिखाया जा रहा अनुपमा में

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाय जाएगा कि प्रकाश के घर पर सरिता, अनु की बुराई करती है. वह प्रकाश के सामने अनु को लेकर सिर्फ गलत बात कहती है. सरिता उससे भारती का इलाज करने के लिए कहती है ताकि वह चल सके. प्रकाश उसकी मदद करने के लिए अपने साथ रहने के लिए कहता है. दूसरी तरफ अनु को कैंप में पता चलता है कि सरिता, भारती, गिरिजा और राही गायब है. देविका और अनु, राही और गिरिजा की तलाश में वहां से निकल जाते हैं. लीला और बाकी लोग घर पहुंचते है. ख्याति, प्रार्थना को अपने साथ ले जाने के लिए जिद्द करती है. प्रार्थना बा से कहती है कि वह कुछ दिन रहकर वापस आ जाएगी. लीला उसे कोई भी पेपर पर साइन करने से मना करती है. रास्ते में ख्याति एक मंदिर के पास रुकती है ताकि वह प्रार्थना के साथ जाकर वहां पूजा कर सके.

यह भी पढ़ें- Anupama Upcoming Twists: सोनू करेगा गिरिजा की जान लेने की कोशिश, राही को लेकर धमकी देगा प्रकाश, आएंगे शो में 7 बड़े धमाकेदार ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >