Anupama: प्रेम नहीं, इस शख्स के लिए राही और माही में होगी लड़ाई, ख्याति हो जाएगी अचानक से गायब

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही, ख्याति को कोठारी हाउस में होने वाले पूजा के बारे में बताती है. वह इस पूजा के लिए उसे इनवाइट करती है. ख्याति जब पूजा में जाती है तो मोटी बा उसे देखकर खुश नहीं होती.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही, राही से आर्यन को लेकर बात करती है. वह कहती है कि घर में हर कोई आर्यन से अजनबी जैसा बर्ताव करता है. माही कहती है कि इसके पीछे राही को जिम्मेदार ठहराती है. माही, राही को उसके पर्सनल मामले में ना पड़ने के लिए कहती है. माही कहती है कि ख्याति अभी शाह हाउस में रह रही है और ऐसे में वह आर्यन के मामले में बोल सकती है. माही कहती है कि उसे पूरा हक है कि वह अपने दोस्त आर्यन से मिलने कोठारी हाउस आए.

प्रेम और राही पर नाराज होगा आर्यन

राही, माही से पूछती है कि वह इतनी जल्दी कैसे आर्यन पर भरोसा कर सकती है. अनुपमा उनके बीच में आती है और माही को ख्याति से माफी मांगने के लिए कहती है. राही, ख्याति को घर में होने वाले पूजा के लिए इनवाइट करती है. कोठारी हाउस में पूजा की तैयारी होती है. प्रेम और राही, ख्याति को लेकर घर आते हैं. मोटी बा उसे अपना आशीर्वाद नहीं देती है. प्रेम, आर्यन से कहती है कि ख्याति उसकी भी मां है, लेकिन आर्यन कुछ नहीं सुनता और वहां से चला जाता है. आर्यन, प्रेम और राही पर भड़कता है और ख्याति की तुलना देवकी और यशोदा से नहीं करने के लिए कहता है. वह कहता है कि ख्याति ने अपने सगे बेटे को छोड़कर अपने सौतेले बच्चों को चुना.

ख्याति हो जाएगी गायब

आर्यन, ख्याति पर अपने बचपन को खराब करने का आरोप लगाता है. दूसरी तरफ अनु को अनुज की याद आती है और वह उससे वापस लौटने के लिए कहती है. राही तभी आती है और उसे बताती है कि ख्याति गायब है. ये सुनकर अनु हैरान हो जाती है. ख्याति के गायब होने के बारे में कोठारी परिवार भी जान जाता है. अंश और अनुपमा उसे खोजने निकल जाते हैं.

यहां पढ़ें-  सनी देओल से पुराना हिसाब चुकता करेंगे अक्षय कुमार, ‘जाट’ पर गिरेगा ‘केसरी 2’ का कहर, हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >