Anupama से जुड़े विवादों पर राही ने तोड़ी चुप्पी, ऑन-स्क्रीन मां रूपाली गांगुली को लेकर कही दिल की बात

Anupama: सीरियल अनुपमा में रूपाली गांगुली की ऑन-स्क्रीन बेटी राही का किरदार अद्रिजा रॉय निभा रही है. शो में दोनों का अहम किरदार है. एक इंटरव्यू में अद्रिजा ने रूपाली संग अपने बॉन्ड को लेकर बात की. साथ ही शो से जुड़े विवादों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Anupama: सीरियल अनुपमा इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर था. शो में बड़ा ट्विस्ट तब आया, जब अनु अपने परिवार वालों को पीछे छोड़ कर अकेले मुंबई चली गई. वहां पर उसने अपनी जिंदगी की नयी शुरुआत की. हालांकि जल्द ही वह अपनी बेटी राही से मिलने वाली है, लेकिन इस मुलाकात की दोनों ने उम्मीद नहीं की थी. राही का किरदार शो में अद्रिजा रॉय निभा रही है. अद्रिजा ने सीरियल में अलीशा परवीन को रिप्लेस किया था. एक इंटरव्यू में अद्रिजा ने शो से जुड़े विवादों पर खुलकर बात की.

अनुपमा से जुड़े विवाद पर बोली राही- मैंने हमेशा अपने काम…

रूपाली गांगुली की ऑन-स्क्रीन बेटी अद्रिजा रॉय कई शोज का हिस्सा रह चुकी है, जिसमें बंगाली शोज भी शामिल है. पिंकविला से बातचीत में एक्ट्रेस ने अनुपमा सीरियल से जुड़े कंट्रोवर्सी को लेकर कहा, हर सेट में उतार-चढ़ाव आते हैं – यह एक परिवार की तरह है, है ना? कभी-कभी टाइट शेड्यूल की वजह से गलतफहमियां या स्ट्रेस हो सकता है, लेकिन मेरे लिए पर्सनली कुछ भी बड़ा या विवादास्पद नहीं हुआ. मैंने हमेशा अपने काम पर ध्यान दिया और फालूत की बातों से दूर रहती हूं. मेरा अब तक का सफर सीखने और ग्रो करने में रहा है.”

रूपाली गांगुली संग बॉन्ड को लेकर राही ने क्या कहा?

रूपाली गांगुली संग अपने बॉन्ड को लेकर अद्रिजा रॉय ने कहा, वो सच में एक अनमोल रत्न हैं. वो मेरे अपने जैसी हैं. डे वन से उन्होंने मुझे वेलकम फील कराया है. उनमें कोई ईगो नहीं है, कोई सीनियर-जूनियर वाला भाव नहीं, सिर्फ प्यार और मार्गदर्शन है. समय के साथ हमारा बॉन्ड मजबूत हुआ है. हम साथ हंसते हैं और बात करते हैं. हम दोनों एक-दूसरे से सारी बातें शेयर भी करते हैं. मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि वो मेरे साथ हैं, एक को-एक्टर के तौर पर भी और एक दोस्त के रूप में भी.

यह भी पढ़ें- Anupama: क्या जिंदा है अनुज? इतने सालों बाद अनुपमा के सामने आया चौंकाने वाला सच, राही इस बात से है अनजान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >