टीआरपी नहीं इस चीज पर ध्यान देती हैं अनुपमा की बेटी राही, बोली- सब अपने आप ठीक हो जाता है

सीरियल अनुपमा में अद्रिजा रॉय राही का किरदार निभाती हैं. उन्होंने अब शो का हिस्सा बनने पर बात की और बताया कि वह किस चीज पर फोकस करती हैं.

स्टारप्लस का पॉपुलर शो अनुपमा अपनी दमदार कहानी से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए. अब राही का रोल निभाने वाली अद्रीजा रॉय ने शो में काम करने पर बात की है. साथ ही यह भी बताया कि रूपाली गांगुली के इर्द-गिर्द क्यों कहानी चलती है.

सीरियल अनुपमा में काम करने पर क्या बोली अद्रीजा रॉय

अद्रीजा रॉय ने आईएएनएस संग बातचीत में कहा, “जब मुझे लीप के बाद संपर्क किया गया, तो मैं इतने बड़े शो का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित थी. अनुपमा अपने आप में एक ब्रांड है. इतने सफल शो का हिस्सा कौन नहीं बनना चाहेगा और मुझे लीड रोल निभाना का अवसर मिला था, जो मेरे लिए बड़ी उपलब्धि थी. मैं हमेशा से जानती थी कि यह शो अनुपमा के किरदार के लिए ही बना है, और मुझे इसमें जो भी भूमिका दिया जा रहा था, उससे मैं पूरी तरह संतुष्ट थी.”

टीआरपी नहीं इस चीज पर ध्यान देती हैं अद्रिजा रॉय

अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह फेम और टीआरपी के लिए नहीं बल्कि मेहनत करने पर ध्यान देती हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ”सच कहूं तो, मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि अगर आप अपने काम पर पूरी ईमानदारी से ध्यान दें, तो बाकी सब अपने आप ठीक हो जाता है. अनुपमा के सेट पर, हमारे निर्माता राजन सर हमेशा हर अभिनेता से कहते हैं कि टीआरपी या रैंकिंग के बारे में न सोचें. वे कहते हैं, ”बस अपने परफॉर्मेंस और अपने काम पर ध्यान दें.” मैं भी इसी दृष्टिकोण का पालन करती हूं. मैं सचमुच बाहरी दबाव को लेकर ज्यादा तनाव नहीं लेती. मैं बस हर दिन अपना बेस्ट देने की कोशिश करती हूं.” अनुपमा की बात करें तो, यह शो पहली बार 2020 में प्रसारित हुआ था और पिछले 6 सालों से दर्शकों पर राज कर रहा है.

यह भी पढ़ें- ‘मैं जिंदा हूं’, मौत की अफवाह पर भड़के शक्ति कपूर, बोले- मैं हेल्दी और हैप्पी हूं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >