Anupama: अनुज का हत्यारा है राघव, क्या अपने पति के खूनी को माफ कर पाएगी अनुपमा

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम और राही कोठारी परिवार छोड़कर जाने लगते हैं. मोटी बा उन्हें रोकने की कोशिश करती है. हालांकि दोनों अपने फैसले से पीछे नहीं हटते. दूसरी तरफ मोटी बा राजा को थप्पड़ मारती है.

Anupama: अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु शादी के बाद एक औरत के त्याग को लेकर बात करती है. अनु कहती है कि कैसे शादी के बात औरतों की जिम्मेदारी कभी खत्म नहीं होती. वह कहती है कि यहां तक कि एक लड़की को शादी के बाद अपने मायके आने के लिए भी ससुराल वालों की परमिशन लेनी पड़ती है. ख्याति उसकी बातों में हामी भरती है. ख्याति कहती है कि पराग से शादी करने के बाद उसे अपने करियर को पीछे छोड़ना पड़ा. ख्याति कहती है कि मोटी बा ने उसे काम करने से रोका.

राजा को थप्पड़ मारेगी मोटी बा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम कहता है कि कोठारी परिवार में बहुओं के साथ-साथ बेटियों की आजादी पर भी प्रतिबंध है. वह कहता है कि प्रार्थना बिजनेस में काफी अच्छी है, लेकिन उसे काम करने की छूट नहीं मिली, क्योंकि वह एक बेटी थी. उसकी इच्छा जाने बिना ही उसकी शादी करा दी गई. राजा, मोटी बा को जिम्मेदार मानता है और कहता है कि राही और प्रेम को अपने सपने पूरे करना का हक है. गुस्से में मोटी बा राजा को थप्पड़ मार देती है. वह अनुपमा पर उसके परिवार को तोड़ने का आरोप लगाती है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीपुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं? 

क्या राघव है अनुज का हत्यारा

प्रेम और राही कोठारी परिवार छोड़कर जाने का फैसला करते हैं. मोटी बा राही से कहती है कि वह प्रेम को समझाए. राही कहती है कि वह एक बहू की जिम्मेदारियों को सीखने के लिए उत्सुक थी, लेकिन वह कभी उसे मौका नहीं देती. वह कहती है कि वह अपने पति का साथ देगी. मोटी बा कहती है कि अगर वह लोग चले गए तो वह मर जाएगी. वहीं, अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, राघव और अनुज के बीच क्या रिश्ता है, इसका पता करने की कोशिश करती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राघव, अनुज की हत्या करने की वजह से जेल में है. क्या अपने पति के हत्यारे को माफ कर पाएगी अनु.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >