Anupama: राघव और कोठारी परिवार के अतीत का हुआ पर्दाफाश, राघव की पत्नी है पराग की बहन

Anupama: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा के आने वाले एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाले हैं, क्योंकि राघव ने आखिरकार अनु को बंधक बना लिया है. वह अपने साइड की सच्चाई उसे बताने का फैसला करता है. वह कहता है कि पंखुड़ी उसकी पत्नी है और पराग कोठारी की बहन है. यह बात सुनकर अनु शॉक्ड रह जाती है.

Anupama: स्टार प्लस का शो अनुपमा एक बार फिर अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी किया था. इसमें अनु और राही के बीच बढ़ती दरार का संकेत दिया गया. जहां राही अपनी मां को खरी-खोटी सुनाती नजर आई. उसने कहा कि पहले भी अनु ने अपने बच्चों के लिए उसे और अनुज को इग्नोर किया है. अब राघव के लिए वह ऐसा कर रही है. इसके अलावा राघव, जिसने अनुपमा का दिल जीता था, उसका काला सच सबके सामने आ गया है. सबको पता चल गया कि राघव ने ही राही पर जानलेवा हमला किया था.

राघव की सच्चाई आई सामने, अनुपमा ने मारा थप्पड़

अनुपमा के मौजूदा ट्रैक में राघव की सच्चाई सामने आती है और कोठारियों संग उसके अतीत का सच भी पता चल जाता है. हालांकि यह संबंध अभी पूरी तरह से सामने नहीं आया है, लेकिन राही पर उसके क्रूर हमले के पीछे की सच्चाई सामने आ जाती है, जिससे अनुपमा उसे थप्पड़ मारने के लिए मजबूर हो जाती है. राघव सबके सामने गिरगिराता है कि कोई उसकी सच्चाई सुने, लेकिन परिवार वाले पुलिस को कॉल करते हैं. जिसके बाद राघव वहां से फरार हो जाता है.

राघव की पत्नी है पराग कोठारी की बहन

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में, राघव अनुपमा को बंधक बना लेता है. वह उसके मुंह और हाथ बांध देता है, जिससे वह कोने में बैठ जाती है. वह अपने किए के लिए माफी मांगता है, दावा करता है कि उसने इसलिए ऐसा किया है, जिससे वह अपने साइड की सच्चाई बता सके. फिर राघव उसे अपने परिवार की एक फोटो दिखाता है. अनु तसवीर में पंखुड़ी को देखती है और चौंक जाती है. उसे पता चलता है कि पंखुड़ी कोई और नहीं बल्कि कोठारी परिवार की ही सदस्य है. राघव ने खुलासा किया कि उसकी पत्नी पराग कोठारी की बहन है, और राही की तरह ही कोठारी परिवार भी उसका ससुराल है.

कोठारी परिवार की सच्चाई उड़ाएगी अनुपमा के होश

राघव धोखे, भ्रष्टाचार और दिल टूटने के एक उलझे हुए जाल का पर्दाफाश करता है. वह अपने अतीत, पंखुड़ी के साथ अपने रिश्ते और उसके लापता होने में कोठारी परिवार की कथित संलिप्तता के बारे में चौंकाने वाले खुलासा करता है, जिससे अनुपमा शॉक्ड हो जाती है. उसे समझ नहीं आता है कि कैसे रिएक्ट करना है. क्या वह राघव का साथ देगी या फिर अपनी बेटी राही का साथ देने का फैसला करेगी. आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- Kesari 2 Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड केसरी 2 फ्लॉप हुई या हिट, अक्षय कुमार की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >