Anupama Promo: राघव के अतीत का हुआ खुलासा, अनुज की बेटी संग है कनेक्शन, राही का नाम लेकर चिल्लाई अनुपमा

Anupama Promo: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट प्रोमो ने दर्शकों के बीच की एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दी है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि राघव का अतीत अनुज से नहीं बल्कि राही से जुड़ा हुआ है.

Anupama Promo: स्टार प्लस का शो अनुपमा दर्शकों को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. सीरियल में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब अनुपमा मनीष गोयल के किरदार से मिलती है. हालांकि, उनकी पहली मुलाकात अजीबो-गरीब तरीके से होती है, लेकिन अनु को कोई कनेक्शन फील होता है. अब मेकर्स ने एक लेटेस्ट प्रोमो जारी किया, जिसमें राघव के अतीत की झलक दिखाई गई है.

अनुपमा के नए प्रोमो में दिखा राघव का अतीत

वीडियो में, अनुपमा अपने पुराने अवतार में दिखाई दे रही हैं. उसने लाल साड़ी पहनी हुई है, बालों में लटें और लाल लिपस्टिक लगाई हुई है. वह जेल के कैदियों को डांस सिखाती हैं और उनके साथ घुलमिल जाती हैं. तभी अचानक से राघव आता है और अनुपमा तुरंत रुक जाती है. राघव बेहोश हो जाता है और गिरने ही वाला होता है, तभी अनुपमा उसका हाथ पकड़ लेती है. वह उसकी हथेली में चोट से खून बहता देखकर चौंक जाती है और उसकी मदद करती है. राघव शांत रहता है और उसे अपनी चोट की देखभाल करने देता है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

अपने अतीत को याद करता है राघव

बाद में अनुपमा को राघव से यह सवाल करते हुए देखा जाता है कि वह कैसे घायल हो गया और कुछ ही समय में वह अचानक अपना हाथ खींच लेता है. अनु को एक चौंकाने वाला फोन आता है और वह परेशान होकर राही का नाम चिल्लाती है. तभी राघव को अचानक अपना पास्ट याद आता है, जिसमें एक अनजान महिला के साथ शारीरिक विवाद के दौरान उसकी हथेली पर घाव हो गया था. आत्मरक्षा में एक महिला ने उस पर चाकू से वार किया और वह एक कुर्सी पर गिर गई, जिससे उसका सिर घायल हो गया.

क्या राही से जुड़ा है राघव का अतीत

वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, “राघव के जख्मों पर मरहम लगा रही है अनुपमा, लेकिन क्या होगा जब उसे पता चलेगा, कि वो ही है राही का गुनहगार?” कैप्शन पढ़कर फैंस कंफ्यूज हो गए हैं कि क्या राघव का अतीत राही से जुड़ा हुआ है. एक यूजर ने लिखा, ”अनुज से ना सही उसकी बेटी से तो राघव का गहरा पास्ट जुड़ा हुआ है… मजा आएगा, देखने में.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >