Anupama: अंश-प्रेरणा की होगी शादी, प्रेम ने अनु को बताया अपना दुश्मन, कहा- किसी भी कीमत पर हराऊंगा

Anupama: ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में ईशानी और बंकू को अपने रिश्ते को समझने के लिए एक साल का समय दिया गया. दूसरी ओर, अनुपमा का कैफे कुकिंग प्रतियोगिता के लिए चुना जाता है.

Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में दिग्विजय कहता है कि ईशानी और बंकू की राहें अलग हो जाएंगी. इस पर अनुपमा समझाती है कि अगर अलग-अलग रास्तों पर चलने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के पास लौटते हैं, तो उनका प्यार सच्चा होगा. अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह सिर्फ आकर्षण माना जाएगा. लीला इस फैसले का विरोध करती है. वहीं, पाखी भी अनुपमा के फैसले से खुश नहीं दिखती. अनुपमा, ईशानी और बंकू को अपने रिश्ते को समझने के लिए एक साल का समय देने का सुझाव देती है. दोनों इस फैसले को मान लेते हैं.

अनुपमा की नई चुनौती

अनुपमा को बड़ी खुशखबरी मिलती है कि उनका ‘लव यू जिंदगी कैफे’ कुकिंग प्रतियोगिता के लिए चुन लिया गया है. लीला को चिंता होती है कि अंश और प्रेरणा की शादी के तुरंत बाद प्रतियोगिता होने वाली है, जिससे अनुपमा पर काफी दबाव बढ़ जाएगा. अनुपमा पूरे आत्मविश्वास के साथ कहती है कि वह हर चुनौती का सामना कर सकती है क्योंकि उसकी पूरी टीम उसके साथ खड़ी है. अब अनुपमा के सामने कई जिम्मेदारियां हैं. उसे दिग्विजय का घर बचाना है, अंश और प्रेरणा की शादी की तैयारियां करनी हैं.

प्रेम और अनुपमा के बीच शुरू हुई नई टक्कर

दूसरी तरफ गौतम, प्रेम को बताता है कि ‘लव यू जिंदगी कैफे’ प्रतियोगिता के लिए चुना गया है. यह सुनकर प्रेम हैरान रह जाता है क्योंकि उसे लगता है कि उसने तो उनका फॉर्म पहले ही जला दिया था. श्रुति, प्रेम को प्रतियोगिता की तैयारी करने के लिए प्रेरित करती है. वहीं राही भी प्रेम का हौसला बढ़ाती है. प्रेम कहता है कि यह प्रतियोगिता उसके लिए सिर्फ मुकाबला नहीं बल्कि एक युद्ध है और वह किसी भी कीमत पर अपनी दुश्मन अनुपमा को हराना चाहता है. अनुपमा, वसुंधरा से पूछती है कि क्या उसने गलत फैसला लिया है. इस पर वसुंधरा कहती है कि अब इस फैसले का नतीजा समय और भगवान ही बताएंगे.

यह भी पढ़ें– Anupama: प्यार के लिए बगावत पर उतरी ईशानी, पाखी उठाएगी चौंकाने वाला कदम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >