Anupama: रूपाली गांगुली के शो की शुरुआत अनु की चिंता से होती है. जब वह नोटिस करती है कि बंकू काफी देर से दिखाई नहीं दे रहा है. वह दिग्विजय से पूछती है कि कहीं उसके साथ कोई परेशानी तो नहीं है. इसी बीच जय कैफे पहुंचता है और बड़ा ऑर्डर देने के लिए अनु उसका धन्यवाद करती है. वह उसे थोड़ी देर इंतजार करने के लिए कहती है, क्योंकि ऑर्डर की तैयारियां अभी चल रही हैं.
कैफे चलाने के प्रेशर में राही से होती है गलती
दूसरी तरफ राही अकेले कैफे संभालने की कोशिश कर रही होती है. वह किसी भी कीमत पर प्रेम का भरोसा टूटने नहीं देना चाहती, लेकिन काम के प्रेशर में उससे सब्जियां तक जल जाती हैं. इसी बीच उसे एक फोन कॉल आता है, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ जाती है. वह अचानक गिरने ही वाली होती है, तभी अनु, दिग्विजय, किंजल, माही, अंश और ईशानी उसकी मदद के लिए आगे आते हैं. राही पहले मदद लेने से हिचकती है, लेकिन अनु समझाती है कि इस समय सबसे जरूरी ऑर्डर पूरा करना है.
गौतम सबको बुलाता है कैफे
उधर प्रेम तबीयत खराब होने के बावजूद कैफे जाने की जिद्द करता है. ख्याति उसे आराम करने के लिए कहती है, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं होता. उसके लिए यह ऑर्डर बेहद जरूरी है और वह किसी भी हाल में इसे खोना नहीं चाहता. इस बीच पारितोष, गौतम को जानकारी देता है कि अनुपमा और उसकी टीम राही की मदद कर रही है. गौतम पूरे मामले को बड़ा बनाने की सोचता है और वसुंधरा को कैफे आने के लिए कहता है.
प्रेम को धमकाती है अनुपमा
कुछ समय बाद कॉन्ट्रैक्टर कैफे पहुंचता है और समय पर ऑर्डर मिलने से खुश हो जाता है. तभी प्रेम, वसुंधरा और गौतम वहां पहुंच जाते हैं. अनुपमा और उसकी टीम को देखकर प्रेम हैरान रह जाता है. वह तुरंत राही से सवाल करने लगता है. अनुपमा बीच में आती है और उसे राही पर ऊंची आवाज में बात न करने की चेतावनी देती है. प्रेम कहता है कि वह अपनी पत्नी से बात कर रहा है, लेकिन अनुपमा उसे याद दिलाती है कि राही उसकी बेटी भी है.
राही-अनु को कैफे आने से रोकेगा प्रेम
इधर वसुंधरा लगातार राही को दोष देती रहती है, लेकिन दिग्विजय उसका बचाव करता है. वह प्रेम को समझाता है कि आखिरकार ऑर्डर टाइम पर पूरा हो गया है. एपिसोड के अंत में प्रेम गुस्से में आकर राही और अनुपमा दोनों को कैफे छोड़ने के लिए कहता है. वह अनु का अपमान करता है, जिसके बाद वह कहती है कि यह कैफे अनुज के नाम से जुड़ा है, जब भी राही को आना होगा, वह आकर ही रहेगी.
यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, CM रेखा गुप्ता बोली- शानदार, दिल्ली में हुई टैक्स फ्री
