Anupama Upcoming Twist: प्रेम ने शो में आने वाले अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- मां और बेटी में दरार पड़ सकती है

Anupama Upcoming Twist: राजन शाही के शो अनुपमा के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि राही डांस प्रतियोगिता हार गई है और अनु जीत गई है. अब शिवम खजूरिया ने आने वाले एपिसोड पर बात की.

Anupama Upcoming Twist: साल 2020 में अपने प्रीमियर के बाद से ही राजन शाही का शो अनुपमा दर्शकों के बीच छाया हुआ है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. टीआरपी चार्ट में भी ये सीरियल टॉप पर बना हुआ है. इन-दिनों कहानी रूपाली गांगुली, शिवम खजूरिया और अद्रिजा रॉय के इर्द-गिर्द घूम रही है. अब प्रेम ने सीरियल के अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा उठाया है.

शिवम खजूरिया ने अनुपमा में आने वाले ट्विस्ट पर तोड़ी चुप्पी

शिवम खजूरिया ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट के बारे में बात करते हुए फिल्मीबीट को बताया, “जब प्रेम को पता चलता है कि अनुपमा जीत गई है, तो उसका पहला रिएक्शन खुशी और गर्व वाला होता है, लेकिन दुख भी होता है, क्योंकि उसकी पत्नी राही हार गई है. राही जीतने के लिए दृढ़ और उत्साहित थी और उसके लिए यह हार बहुत ही दर्दनाक होगी. इस पल से मां और बेटी में दरार पड़ सकती है. जिसे लेकर प्रेम बहुत दुखी है.”

शिवम खजूरिया ने शो की शूटिंग को लेकर क्या कहा

शिवम खजूरिया ने शो की शूटिंग के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं अनुपमा और राही की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करता हूं. उन्होंने घंटों रिहर्सल की और जब कैमरा चालू हुआ, तो दोनों ने बहुत खूबसूरती से परफॉर्म किया. उन्हें मंच पर उस एनर्जी को लाते देखना वाकई आनंददायक था.” लेटेस्ट ट्रैक अनु पर बेस्ड है. डांस प्रतियोगिता जीतने के बाद वह काफी खुश है और झूम रही है. ख्याति, पाखी उसकी खुशी देखकर जल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि से अरमान कहेगा ऐसी बात, जिसे सुनकर टूट जाएगा उसका दिल, पोद्दार हाउस से गायब होगी अभीरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >