Anupama Parmeshwarana Narcistic Abuse Relationship: एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने हाल ही में उस इंस्टाग्राम पोस्ट के बारे में खुलकर बात की, जिसे लोगों ने उनके ब्रेकअप का इशारा माना था. 'I AM with Dhanya Varma' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पिछले दो साल उनके लिए बेहद मुश्किल रहे और इस दौरान उन्होंने (Narcistic abuse) नार्सिसिस्टिक अब्यूज यानी मानसिक और भावनात्मक शोषण का सामना किया.
What Anupama Said: क्या कहा अनुपमा ने
अनुपमा ने कहा कि उन्होंने वह पोस्ट जल्दबाजी में नहीं किया था. उसे शेयर करने से पहले उन्होंने लंबे समय तक दर्द, संघर्ष और आत्म-चिंतन का सामना किया. जब उन्हें लगा कि वह इस अनुभव से काफी हद तक बाहर आ चुकी हैं और इसके बारे में बात करने के लिए तैयार हैं, तभी उन्होंने अपनी बात दुनिया के सामने रखी.
हालांकि उन्होंने उस व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि उस एक पोस्ट के पीछे दो साल का दर्द और मानसिक-शारीरिक तकलीफ छिपी हुई थी. उनके मुताबिक, वह सिर्फ चर्चा बटोरने के लिए कुछ पोस्ट नहीं करना चाहती थीं, बल्कि तब बोलना चाहती थीं जब खुद को मजबूत महसूस करें.
I am Victim of Narcistic Abuse - Anupama नार्सिसिस्टिक अब्यूज की शिकार हूं - अनुपमा
इंटरव्यू में अनुपमा ने अपने अनुभव को साफ तौर पर नार्सिसिस्टिक अब्यूज बताया. उन्होंने कहा कि इस शब्द को लेकर लोगों की समझ अलग-अलग होती है. कुछ लोग इसे इसलिए समझते हैं क्योंकि वे खुद इससे गुजरे हैं या उन्होंने अपने किसी करीबी को इससे जूझते देखा है.
अनुपमा ने बताया कि उन्होंने एक इंस्टाग्राम रील देखी थी, जिसमें एक्ट्रेस मैडोना सेबेस्टियन नार्सिसिस्टिक अब्यूज पर बात कर रही थीं. उस वीडियो का उन पर इतना गहरा असर हुआ कि वह कांपने लगीं. उन्हें महसूस हुआ कि वह भी इसी तरह के अनुभव से गुजरी हैं.
अनुपमा ने कहा कि सबसे ज्यादा चिंता उन्हें उन लोगों की है जो खुद नार्सिसिस्टिक अब्यूज का शिकार हैं, लेकिन अभी तक यह पहचान नहीं पाए हैं कि उनके साथ क्या हो रहा है. उनके मुताबिक, यही सबसे खतरनाक स्थिति होती है.
I Started to Shrink: मैं सिमटने लगी थी - अनुपमा
अनुपमा ने अपने एक पुराने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. हालांकि उन्होंने उस शख्स का नाम नहीं लिया, लेकिन बताया कि उस रिश्ते का उनकी जिंदगी और पहचान पर गहरा असर पड़ा.
उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वह आगे बढ़ने के बजाय खुद को खोती जा रही हैं. अनुपमा ने कहा,
"मैं सिमटने लगी थी." उन्होंने बताया कि उस दौर में उनका वजन भी काफी कम हो गया था. उन्हें कभी नहीं लगा कि वह ज़िंदगी में आगे बढ़ रही हैं, बल्कि ऐसा लगता था कि वह धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही हैं.
उनकी यह बात पिछले महीने की गई एक इंस्टाग्राम पोस्ट से भी जुड़ी हुई है. उस पोस्ट में उन्होंने बीते हुए मुश्किल दौर को पीछे छोड़ने, अपनी आवाज दोबारा पाने और खुद को फिर से पहचानने की बात कही थी.
अनुपमा ने लिखा था कि अब वह बिना किसी डर या किसी की मंजूरी का इंतजार किए अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती हैं. उन्होंने मुश्किल समय में साथ देने, प्यार और दुआओं के लिए अपने फैंस का धन्यवाद भी किया. पोस्ट के आखिर में उन्होंने खुद को चुनने, आजादी और नई शुरुआत का जश्न मनाने की बात कही.
Dhruv and Anupama Dating Rumour: ध्रुव विक्रम संग डेटिंग की अफवाहें
अनुपमा का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब काफी समय से उनके और एक्टर ध्रुव विक्रम के रिश्ते को लेकर चर्चाएं चल रही हैं.
दोनों के डेटिंग की खबरें 2025 की शुरुआत में सामने आई थीं, जब वे निर्देशक मारी सेल्वराज की फिल्म 'बाइसन कालामाडन' में साथ काम कर रहे थे.
इन अफवाहों को तब और हवा मिली, जब सोशल मीडिया पर एक कथित तस्वीर वायरल हुई, जिसमें दोनों को किस करते हुए दिखाए जाने का दावा किया गया. इसके अलावा फैंस ने दोनों को एक साझा स्पॉटिफाई प्लेलिस्ट से भी जोड़कर देखा, जिसकी डिस्प्ले फोटो को लेकर कई तरह के दावे किए गए.
Dhruv Was Anupama's 2 AM Friend: ध्रुव थे अनुपमा के 2 AM फ्रैंड
चेन्नई में एक अवॉर्ड शो के दौरान ध्रुव ने स्टेज से अनुपमा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जिस पर वह मुस्कुराती और शरमाती नजर आईं. उसी दौरान उन्होंने ध्रुव को अपना "2 AM कॉल" भी बताया था.
इसके बाद ध्रुव ने मुंबई में हुए एक अवॉर्ड शो से अनुपमा के साथ एक सेल्फी शेयर की, जिसे अनुपमा ने हार्ट इमोजी के साथ री-शेयर किया. हालांकि, इसके बाद दोनों ने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के बारे में बात करना काफी कम कर दिया. इसी वजह से लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखने का फैसला किया है या फिर उनके रास्ते अलग हो गए हैं.
फिलहाल, अनुपमा और ध्रुव विक्रम दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है.
यह भी पढ़ें: Lockdown OTT Release: महामारी के दौर में अकेलेपन और डर की कहानी अब OTT प्लेटफॉर्म पर, जानें कहां देखें
