Anupama: पराग को पता चला कि मोहित है उसका बेटा, ख्याति को कोठारी हाउस आने से इस शख्स ने किया मना

Anupama: रूपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि ख्याति कोठारी परिवार को मोहित की सच्चाई बताने का फैसला करती है. जैसे ही वह घर जाती है, अनुपमा और राही उसे सपोर्ट करती है, लेकिन पराग गुस्से में उसे घर के अंदर आने से मना कर देता है. इससे ख्याति का दिल टूट जाता है.

Anupama: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा में राघव और मोहित की एंट्री ने शाह और कोठारी परिवारों में भावनात्मक उथल-पुथल मचा दी है. जहां राघव मसीहा के तौर पर सामने आता है, वहीं मोती बा और पराग के साथ उसका छिपा हुआ संबंध लोगों को आकर्षित कर रहा है. इस बीच, मोहित के असली नाम का खुलासा होता है. जिसमें उसे आर्यन के रूप में बताया गया है. आर्यन कोई और नहीं बल्कि ख्याति और पराग का असली बेटा है.

ख्याति का बेटा है मोहित

अनुपमा के चल रहे ट्रैक में, चौंकाने वाला सच तब सामने आता है, जब मोहित के जेल जाने के बाद ख्याति का भाई उससे भिड़ जाता है और खरी खोटी सुनाता है. तब ख्याति इमोशनल हो जाती है और कहती है कि हां वह एक बुरी मां है, क्योंकि उसने अपने नवजात बच्चे को छोड़ दिया था और प्रेम और प्रार्थना के पालन पोषण पर ध्यान दिया. यह राज प्रेम और राही सुन लेते हैं और प्रेम मोहित को जेल से छुड़ाता है. टूटे हुए रिश्तों को जोड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित राही और अनुपमा मोहित और ख्याति को फिर से मिलाने का बीड़ा उठाती हैं, लेकिन जब ख्याति अपने बेटे को गले लगाने की कोशिश करती है, तो मोहित उसे जोर से धक्का देकर नकार देता है.

ख्याति कोठारी परिवार को बताएगा सच्चाई

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में, दर्शक देखेंगे कि मोहित जब अपनी मां को अपनाने से इनकार कर देता है, तो ख्याति टूट जाती है. उसके दर्द को देखते हुए, अनुपमा और राही उसका साथ देने के लिए आगे आते हैं. अनुपमा ख्याति के सिर पर धीरे से एक चुनरी रखती है और उसे हिम्मत जुटाने और अपने परिवार को पूरी सच्चाई बताने का आग्रह करती है.

ख्याति को घर के अंदर घुसने से मना करेगा पराग

ख्याति अनु और राही के साथ कोठारी हाउस जाकर सच्चाई बताने का फैसला करती है. जैसे ही वह जाती है, पराग गुस्से में खड़ा होता है. जैसे उसे अतीत की सारी सच्चाई पता चल गई हो. जैसे ही वह अंदर जाने वाली होती है, पराग जोर से चिल्लाता है और उसे रोक देता है. वह उसे घर में प्रवेश न करने की चेतावनी देता है, जिससे ख्याति हैरान रह जाती है. अनुपमा और राही भी उसके अचानक गुस्से से हैरान हो जाती हैं.

यह भी पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर जाट का क्या गदर 2 जैसा चलेगा जादू, पहले दिन करेगी इतनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >