Anupama: ख्याति नहीं ये है प्रेम की असली मां, मरने से पहले राही से अपने पोते की शादी करवाना चाहती है मोटी बा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा ख्याति पर अपना गुस्सा निकालती है. मोटी बा कहती है उसके वजह से ही प्रेम घर छोड़कर गया है. ख्याति को ये बात चुभ जाती है और वह रोने लगती है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा, अनुपमा और ख्याति के बीच तुलना करती है. मोटी बा, ख्याति को उनके परिवार में दरार लाने के लिए दोषी ठहराती है. वह कहती है कि ख्याति की वजह से ही प्रेम घर छोड़कर चला गया था. मोटी बा कहती है कि वह ख्याति और पराग की शादी के बाद टूटे हुए अपने परिवार को जोड़ने में लगी थी. ये सब सुनकर ख्याति काफी परेशान हो जाती है और रोते हुए अपने कमरे में चली जाती है. पराग उससे पूछता है कि वह क्यों रो रही है.

पराग की बातें सुनकर मोटी बा की तबीयत होगी खराब

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि ख्याति कहती है कि जब प्यार उसने और पराग ने किया तो, हर बार सजा सिर्फ उसे ही क्यों मिलती है. पराग उसे समझाने की कोशिश करती है, ताकि उसका दर्द कम हो सकें. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पराग मोटी बा को अल्टीमेटम देता है. पराग उसे प्रेम और खुद में से किसी एक को चुनने के लिए कहता है. पराग कहता है कि अगर वह अपने पोते को अपने बेटे से ज्यादा महत्व देती है, तो उसे अपने बेटे को मरा हुआ मान लेना चाहिए. मोटी बा ये सुनकर टूट जाती है और वह बेहोश हो जाती है.

ख्याति नहीं गायत्री है प्रेम की असली मां

मोटी बा के बारे में सुनते ही उनसे मिलने प्रेम कोठारी हाउस आता है. उसके साथ अनुपमा और राही भी जाते हैं. मोटी बा अनु से अनुरोध करती है कि वह प्रेम और राही की शादी देखना चाहती है और ये उसकी आखिरी इच्छा है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में प्रेम की असली मां के चेहरे से नकाब हटेगा. प्रेम की मां ख्याति नहीं बल्कि गायत्री है. अपनी मां की मौत का जिम्मेदार प्रेम, ख्याति और पराग को मानता है.

यह भी पढ़ें- Anupama: गिरती टीआरपी के बीच इन 2 एक्टर्स की शो में होगी एंट्री, प्रेम के अतीत से हटेगा पर्दा

यह भी पढ़ें- Anupama: क्या ये एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को करेगी रिप्लेस? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >