Anupama: नई राही की सेट से पहली तसवीर आई सामने, लाल साड़ी में प्रेम संग किया रोमांस

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में राही की भूमिका निभाने वाली अलीशा परवीन को रातों-रात बाहर कर दिया गया. अब उनकी जगह अद्रिजा रॉय ने लिया है. एक्ट्रेस की सेट से तसवीर भी सामने आई है.

Anupama: सीरियल अनुपमा के फैंस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब अलीशा परवीन के शो से बाहर होने की खबरें आने लगी. अलीशा को रातों-रात बाहर का रास्ता दिखाया गया. उनकी जगह अब राही के तौर पर अद्रिजा रॉय दिखाई देंगी. हालांकि अद्रिजा ने अभी तक सीरियल में एंट्री को लेकर कुछ भी ऑफिशियल तौर पर नहीं कहा है, लेकिन अब सेट से उनकी शिवम खजुरिया संग एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

अनुपमा के सेट से अद्रिजा रॉय की तसवीर वायरल

इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीर में अद्रिजा रॉय को लाल कलर की साड़ी पहने देखा जा सकता है. गोल्ड चेन और लाइट मेकअप में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं प्रेम की भूमिका निभाने वाले शिवम खजुरिया उनके साथ रोमांस कर रहे हैं. उन्होंने अद्रिजा के बाल पकड़ रखे हैं. दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री आग लगा रही है.

अद्रिजा की पहली तसवीर देख फैंस हुए एक्साइटेड

अनुपमा के सेट से अद्रिजा रॉय की पहली तसवीर देखकर फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”अद्रिजा एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और शिवम संग उनकी जोड़ी काफी परफेक्ट लग रही है… अब कहानी में बड़ा ट्विस्ट आएगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”वाह नई राही की पहली तसवीर सामने आ ही गई… कितने प्यार लग रहे हैं राही और प्रेम.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”राही और प्रेम की लव स्टोरी कब शुरू होगी… उनके बीच के रोमांस की तसवीर तो अब वायरल हो गई.. एपिसोड देखने का इंतजार नहीं कर सकती.”

अलीशा परवीन ने शो से निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी

अलीशा परवीन ने अचानक शो से बाहर निकाले जाने पर बात की थी. उन्होंने कहा कि वह सच में नहीं जानती कि ऐसा क्यों हुआ. बस राजन शाही ने एक मीटिंग के लिए बुलाया और कहा कि आपके परफॉरमेंस में दिक्कत है. अलीशा ने कहा, ”उन्होंने मुझे बस यही वजह बताई कि आपकी परफॉर्मेंस में दिक्कत है. मुझे नहीं पता कि परफॉर्मेंस का कारण क्या है? क्योंकि, मेरे निर्देशकों ने हमेशा मेरी बहुत तारीफ की है, यहां तक ​​कि सोशल मीडिया पर फैंस भी यही कहते हैं.”

Also Read- Anupama: अनुज ने शो से राही को निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- खुद के बारे में…

Also Read- Anupama: कौन हैं अद्रिजा रॉय? जो बनेगी अनुपमा की बेटी, निभाएगी नयी राही का किरदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >