Anupama New Entry: बिग बॉस 17 फेम इस एक्ट्रेस की होगी शो में एंट्री, मुंबई में बनेगी अनुपमा की सपोर्ट सिस्टम

Anupama New Entry: सीरियल अनुपमा में एक नयी एंट्री होने वाली है. इस एंट्री से शो में नया ट्विस्ट आएगा और अनु की जिंदगी में बदलाव. फिलहाल शो में दिखाया जा रहा कि अनु मुंबई में है और उसके साथ इशानी और परी भी है. दोनों मुंबई आना नहीं चाहती थी.

Anupama New Entry: सीरियल अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि अनु मुंबई वापस आ गई है. इस बार उसके साथ इशानी और परी भी साथ आई है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु फिल्म सिटी को देखकर खुश होती है. फिल्म सिटी में इशानी को गलती से जूनियर आर्टिस्ट समझ लिया जाता है और उससे क्रू मेंबर बदतमीजी करता है. दूसरी तरफ पाखी और तोशू, परी और इशानी को लेकर बात करते हैं और उनकी बात किंजल और बा सुन लेती है. दोनों उनसे पूछती है कि क्या परी और इशानी वापस आ रही है. इस बीच शो को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. शो में एक्ट्रेस रिंकू धवन की एंट्री हो रही है.

अनुपमा में रिंकू धवन की एंट्री

अनुपमा में रिंकू धवन एक अहम किरदार निभाती दिखेंगी. इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों के मुताबिक शो में रिंकू का किरदार पॉजिटिव होगा. इसके अलावा उनका ट्रैक अनु के मुंबई वाले ट्रैक के साथ दिखाया जाएगा. वह अनु की लाइफ में एक नया टर्न लेकर आएगी.

जानें रिंकू धवन के बारे में

रिंकू धवन पिछली बार सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आई थी, जहां उन्होंने अपने गेम से दर्शकों का ध्यान खींचा था. वह एकता कपूर के पॉपुलर शो कहानी घर घर की में भी नजर आ चुकी है. इसके अलावा वह सीरियल मेघा बरसेंगे में नेगिटिव रोल में दिखी थी.

जानें अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

सेट पर अनु के खाने की सब तारीफ करते हैं. डायरेक्टर उसे केटरिंग का ऑर्डर देता है. अनु बहुत खुश हो जाती है. दूसरी तरफ राही से प्रेम पूछता है कि क्या वह अपना डांस क्लास फिर से शुरू करना चाहती है. राही कहती है कि वह इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रही है और बहुत नर्वस है. वह कहती है कि उसे बुरा लग रहा कि वह उसके बिजनेस में उसकी मदद नहीं कर पा रही. प्रेम उसे इस बारे में परेशान नहीं होने के लिए कहता है. राही और प्रेम को माही साथ देख लेती है.

यह भी पढ़ें Anupama Twist: सब कुछ छोड़ कर मुंबई पहुंची अनुपमा, सिर्फ साथ आए ये 2 लोग, माही की शादी के बाद कोठारी हाउस में फिर से बजेगी शहनाई?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >