Anupama New Entry: सीरियल में होगी 2 नयी एंट्री, समर की आत्मा आएगी अनु से मिलने, उसकी हत्या से हटेगा पर्दा

Anupama: सीरियल अनुपमा में दो नयी एंट्री होने वाली है. उन दोनों एंट्री से कहानी में नया टर्न एंड ट्विस्ट आएगा. दूसरी तरफ अनुपमा को अपने बेटे समर की मौत से जुड़ा एक बड़ा हिंट मिलेगा, जो कहानी की दिशा बदल देगी.

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा कि अनु अपनी दोस्त देविका का साथ देने वाली है. देविका को कैंसर है और ये बात कोठारी और शाह परिवार में हर कोई जानता है.  ट्रिप पर देविका के साथ राही, परी, माही, ख्याति सहित 12 लोग जाएंगे. इस बीच अनुपमा को अपने बेटे समर की मौत के बारे में अहम जानकारी मिलने वाली है. समर की किसी ने गोली मार करके हत्या कर दी थी. 

अनुपमा में होगी दो नयी एंट्री 

अनुपमा में दो नये कलाकारों की एंट्री होने वाली है. अनिल गवास और सुनील तावड़े की एंट्री अनुपमा में होने वाली है. नवरात्रि के ट्रैक में दोनों अहम किरदार निभाएंगे. अनिल और सुनील की एंट्री से समर की मौत के रहस्य से पर्दा हटेगा. 

समर की मौत से हटेगा पर्दा

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार, अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि घागरी फुंकणे डांस अनु और उसके ग्रुप का ध्यान अपनी खींच लेते हैं. इस उत्सव के दौरान अनु को कुछ अजीब महसूस होता है. अनु को मंदिर से गुजरते वक्त हवा में एक अजीब किस्म का तनाव फील होता है. प्रकाश भाऊ की अशुभ उपस्थिति उसे महसूस होती है. प्रकाश भाऊ, अनु को वॉर्निंग देता है. सबसे बड़ा ट्विस्ट आता है जब अनु को समर की मौत के बारे में बड़ा सुराग मिलता है. समर की मौत में सोनू राठौड़ की संलिप्तता के बारे में अनु को पता चलेगा. 

समर की एंट्री 

हाल ही में समर यानी सागर पारेख और अनुपमा की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. फोटो में दोनों साथ में खड़े दिखे थे. कहा जा रहा है कि अनु सपने में समर को देखेगी. सपने में वह अपनी मां को अपनी मौत को लेकर हिंट देगा. आने वाला एपिसोड काफी रोमांचक होने वाला है. 

यह भी पढ़ें- Anupama Entry: सागर पारेख की होगी शो में फिर से एंट्री, समर अपनी मौत को लेकर करेगा चौंकाने वाला खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >