Anupama: नई आध्या ने शो में एंट्री करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह उन पर निर्भर है कि…

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा की नई कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट पर भी ये टॉप पर बनी हुई है. अब सीरियल में आध्या का रोल निभाने वाली अलीशा परवीन ने अपनी एंट्री पर बात की.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा ने हाल ही में 15 साल का लीप लिया. जिसके बाद कई नए कलाकारों की एंट्री हुई. जिसमें अलीशा परवीन का नाम शामिल है. उन्होंनो शो में अनु की बेटी आध्या का किरदार निभाया है. अब नए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी एंट्री और दर्शकों से मिल रहे रिएक्शन पर रिएक्ट किया.

अलीशा परवीन ने शो में एंट्री लेने पर क्या कहा

अलीशा परवीन ने ईटाइम्स संग बात करते हुए कहा, ”मुझे राजन शाही के शो में आकर अच्छा लग रहा है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी ऐसे शो का हिस्सा बनूंगी. अनुपमा भारत का नंबर वन शो है, इसलिए हर कोई इसका हिस्सा बनना चाहेगा, मेरे सपने सच हो गए.” एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”मैं अपने किरदार के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश करती हूं, ताकि लोग मुझसे और भी ज्यादा जुड़ें, लोग मेरे किरदार को और भी ज्यादा पसंद करें.”

दर्शकों से मिल रहे मिक्स रिएक्शन पर क्या बोली अलीशा

लीप के बाद सीरियल में एंट्री करने पर अलीशा ने कहा, ”जब भी कोई नई चीज बाजार में आती है, तो लोग उसके बारे में बात करते हैं. यह उन पर निर्भर है कि वे अच्छी बातें कहना चाहते हैं या बुरी बातें. इसलिए, हमेशा मिक्स रिएक्शन आएंगे. किसी को आपका काम अच्छा लगेगा, किसी को नहीं. हमें सिर्फ पॉजिटिव ही सुननी चाहिए. दर्शकों को नए किरदार को अपनाने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन जब ये हो जाता है, तो सभी आपसे जुड़ते हैं.

Read Also- Anupama: शाह हाउस में होगी इस शख्स की फिर से वापसी, अपने भाई अंश को खतरे में देख राही करेगी ये काम

Read AlsoAnupama: अनु के सामने फूट-फूटकर रोएगा प्रेम, गलती के लिए मांगेगा माफी, क्या अनु का दिल पिघलेगा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >