Anupama: अनुज से तुलना किए जाने पर मनीष गोयल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अनु वनराज के बाद राघव को…

Anupama: सीरियल अनुपमा में मनीष गोयल की एंट्री हुई है. उन्होंने राघव की भूमिका निभाई है. हालांकि फैंस उनकी तुलना गौरव खन्ना यानी अनुज से कर रहे हैं. अब एक्टर ने इसपर रिएक्ट किया है.

Anupama: लोकप्रिय शो अनुपमा दर्शकों को अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से लगातार एंटरटेन कर रहा है. हाल ही के दिनों में सीरियल में कई बदलाव देखे गए. जिसमें राही और प्रेम की शादी हुई और अनुपमा फिर से अपने पुराने अवतार में लौट आई. यही नहीं जाने-माने टीवी अभिनेता मनीष गोयल की भी एंट्री हुई. अब एक्टर ने अनुज संग अपनी तुलना किए जाने पर रिएक्ट किया है.

अनुज से तुलना किए जाने पर क्या बोले मनीष गोयल

इंडिया फोरम्स के साथ एक खास बातचीत में मनीष ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं अपने कैरेक्टर के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता. मैं दर्शकों के लिए रहस्य और सस्पेंस को बरकरार रखना चाहता हूं.” उन्होंने कहा कि कई प्रशंसकों ने उनके लुक की तुलना अनुज कपाड़िया से की. एक्टर ने कहा, ”मुझे प्रतिस्पर्धा पसंद है. मुझे वनराज, अनुपमा या अनुज से तुलना किए जाने से कोई आपत्ति नहीं है. मैं शो में अपनी खुद की पहचान बनाना चाहता हूं. अनुज या वनराज के बाद, मैं चाहता हूं कि दर्शक मेरे किरदार का बेसब्री से इंतजार करें और जब मैं वहां न रहूं तो भी मुझे याद करें.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

हर सीन को प्रभावशाली ढंग से करना चाहते हैं मनीष

मनीष ने आगे कहा, “मैंने बहुत सारे कमेंट देखे हैं. लोग मेरी तुलना अनुज से कर रहे हैं, लेकिन यह शो उन सभी किरदारों और अभिनेताओं की वजह से खास है, जो इसका हिस्सा रहे हैं. लुक चैनल, क्रिएटिव और निर्माता की ओर से तय किया जाता है और मैं उसका पालन करूंगा. हालांकि, एक अभिनेता के तौर पर मेरा ध्यान हर सीन को प्रभावशाली बनाने पर है. शो का हर किरदार दर्शकों के लिए भावनात्मक महत्व रखता है.” अनुपमा में शामिल होने से पहले, मनीष गोयल ‘जस्ट मोहब्बत’, ‘सीआईडी’, ‘घर एक मंदिर’, ‘कहानी घर घर की’ और ‘मेहंदी तेरे नाम की’ जैसे कई हिट टीवी शो का हिस्सा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >