Anupama: अनुपमा को मुश्किलों से बचाने आएगा अनुज कपाड़िया ? फिर से भर देगा उसकी जिंदगी में प्यार, सामने आया ये VIDEO

Anupama: सीरियल अनुपमा में गौरव खन्ना की वापसी का फैंस इंतजार कर रहे हैं. गौरव शो में अनुज का किरदार निभाते थे. हालांकि अनुज अब शो का हिस्सा नहीं है और उन्हें फैंस काफी मिस करते हैं. अब लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स उन्हें वापस ला रहे हैं.

Anupama: सीरियल अनुपमा में कई सारे नये टर्न आए जिसने कहानी को नया मोड़ दे दिया. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि आर्यन की मौत के बाद ख्याति, राही से काफी नाराज रहती है. वह बात-बात पर उसपर गुस्सा हो जाती है और नाराजगी जताती है. जबकि माही के लिए उसके दिल में बहुत सारा प्यार है. पराग, राही का साथ देता है और उसे अपने सपने को पूरा करने के लिए कहता है. वह उसे डांस सीखने के लिए मुंबई प्रेम के साथ भेजता है. दूसरी तरफ अनुपमा मुंबई में अपनी जिंदगी काफी मुश्किलों में बिता रही है. इस बीच कहा जा रहा है कि गौरव खन्ना यानी अनुज कपाड़िया फिर से शो में आने वाले हैं.

अनुपमा में फिर से वापस आएंगे गौरव खन्ना?

शो अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा के साथ मुंबई में कुछ अच्छा नहीं हो रहा. वह नयी जॉब के लिए मनोहर के डांस अकेडमी में जाती है. दूसरी तरफ फैंस दिल थाम कर अनुज की वापसी का शो में इंतजार कर रहे हैं. गौरव के शो से जाने के बाद फैंस का दिल टूट गया था क्योंकि अनु संग अनुज की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती थी. लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स अनुज को फिर से वापस लाने का प्लान कर रहे हैं. शो में फैंस एक बड़ा ट्विस्ट देखेंगे. हालांकि गौरव ने पहले कहा था कि जब प्रोडक्शन हाउस उन्हें बुलाएगा तब वह अनुज के रूप में वापसी के लिए तैयार हैं. दूसरी तरफ फैंस अनुज और अनुपमा का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं.

राही पर उतरेगा ख्याति का गुस्सा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही, ख्याति को राही के खिलाफ भड़काती है. जिसके बाद ख्याति उसे घर के कामों की अनदेखी करने पर डांटती है. पराग उसे समझाता है, लेकिन ख्याति कुछ नहीं सुनती. ख्याति, राही से कहती है कि वह पूरे परिवार को अपने आगे-पीछे घुमा रही है. पराग उससे कहता है कि वह उससे कितना खराब व्यवहार कर रही है. दोनों में बहस होती रहती है, तभी मोटी बा आ जाती है. मोटी बा ख्याति को डांटती है कि वह राही के साथ गलत कर रही है.

यह भी पढ़ें– Laughter Chefs Season 2: फिनाले एपिसोड से पहले इस स्टार की होगी एंट्री, मेकर्स लगाएंगे शो में नया तड़का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >