Anupama Maha Twists: इस मकसद से अनु की टीम को बाहर नहीं करेगी राही, देविका की खराब सेहत को लेकर इस शख्स को होगा शक

Anupama Maha Twists: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा गौतम कहता है कि राही ने साबित कर दिया कि वह अनुपमा की बेटी है. प्रेम उससे उसके परिवार के मामलों में दखलअंदाजी नहीं करने के लिए कहता है. ख्याति को लगता है कि गौतम ठीक कह रहा है.

Anupama Maha Twists: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि कुणाल, राही से पूछेगा कि कौन सी टीम बाहर होगी. इस पर राही जोश अनलिमिटेड टीम को एलिमिनेट कर देगी और कहेगी कि फिनाले दिलचस्प होनो चाहिए. अनुपमा समेत सारे लोग उसका फैसला सुनकर हैरान हो जाएगी. कुणाल, राही से पूछता है कि उसने अनु की टीम को इसलिए बाहर नहीं निकाला क्योंकि उसे उनके साथ सबकुछ ठीक करना है. इसपर राही जवाब देती है कि पहले उसे अनु की वजह से जीतने के लिए दोषी माना गया, लेकिन वह इस बार अपने दम पर जीतकर सबकी बोलती बंद करना चाहती है. दूसरी तरफ तोशू डांस रानी पर अपना दांव लगाता है.

अनु और राही की टीम परफॉर्म

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा और ख्याति को लगता है कि राही पागल हो गई है और उसे अनु की तरह महान बनना है. लीला कहती है कि राही में अब भी अनुपमा के दिए हुए संस्कार बचे हुए है. फिनाले राउंड से पहले अनु और राही की टीम परफॉर्म करती है. अनु उसे उसकी टीम को एक और मौका देने के लिए थैंक्यू कहती है. राही कहती है उसने अपने आप को एक मौका दिया है क्योंकि वह अनु की परछाई में नहीं रह सकती है. अनु उसे आशीर्वाद देती है.

देविका को आएगा चक्कर

गौतम कहता है कि राही ने साबित कर दिया कि वह अनुपमा की बेटी है. प्रेम उससे उसके परिवार के मामलों में दखलअंदाजी नहीं करने के लिए कहता है. ख्याति कहती है कि गौतम सही कह रहा है और राही को कोठारी परिवार की फ्रिक नहीं है. पराग, राही से उसके फैसले के बारे में पूछता है. राही कहती है कि वह अनु के साथ प्रतियोगिता करना चाहती है और इज्जत के साथ ट्राफी जीतना चाहती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि देविका, अनु से पूछती है कि वह मुंबई वापस चली जाएगी या रूकेगी. तभी देविका को चक्कर आता है. अनु को लगता है कि देविका उससे अपने हेल्थ कंडीशन को लेकर कुछ छिपा रही है. उसे देविका की रिपोर्ट्स मिलती है, लेकिन देविका उससे वह छीन लेती है.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Day 3: बागी 4 के सामने ‘द बंगाल फाइल्स’ की हवा टाइट, टाइगर के सामने मिथुन की फिल्म हुई फुस्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >