Anupama Maha Twists: अचानक चली जाएगी अनु के आंखों की रोशनी, ये शख्स देगा बलिदान, शाह हाउस होने वाली है इसकी मौत

Anupama Maha Twists: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड्स काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि डांस प्रतियोगिता जीतने के बाद अनुपमा अपनी आंखों की रोशनी खो बेठेगी. परिवार वाले इससे परेशान हो जाएंगे. इधर देविका के बारे में पता चलेगा कि उसे स्टेज 4 कैंसर है. मरते मरते वह अपनी दोस्त को आंखें दान कर जाएगी.

Anupama Maha Twists: अनुपमा के मेकर्स दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. अपने दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से, शो में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगा है. लेटेस्ट एपिसोड में अनु और राही के बीच ताल से ताल डांस प्रतियोगिता चल रही है. जिसमें उनके बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. इसी बीच एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अनु एक बार फिर बड़ी मुसीबत में फंसती दिखाई दे रही है.

अनुपमा के आंखों की रोशनी हुई कम

स्टार प्लस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर अनुपमा का एक नया प्रोमो शेयर किया. इसमें ताल से ताल डांस प्रतियोगिता की घोषणा की गई, जहां अनुपमा और राही दोनों एक-दूसरे के खिलाफ हैं. दोनों को देश भर के शहरों से सपोर्ट मिल रहा है. शाह परिवार, कोठारी परिवार और कई लोग अनुपमा और राही को चीयर कर रहे हैं. हालांकि, जैसे ही प्रतियोगिता शुरू होने वाली होती है, अनुपमा को आंखों से ठीक से दिखाई नहीं देता है. उसे क्लियर देखने में प्रोब्लम होती है और आंखों की रोशनी लगातार कम हो जाती है.

अचानक चली जाएगी अनुपमा के आंखों की रोशनी

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सासबहू और साजिश की रिपोर्ट के मुताबिक अनु डांस प्रतियोगिता जीत जाएगी और राही को हरा देगी. हालांकि इसके बाद उसके साथ बड़ी घटना घटेगी, जिसमें वह अपनी आंखों की रोशनी खो देती है. सभी उसके आनन फानन में अस्पताल लेकर जाएंगे. जहां डॉक्टर्स बताएंगे कि आंखों की रोशनी जाने की वजह से वह बेहोश हो गई है.

देविका को हैं ये खतरनाक बीमारी, ये शख्स अनु को आंखें करेगा डोनेट

अनुपमा की खराब हालत देखकर राही को उसकी चिंता होगी. वह अपनी मां के पास जाएगी. सीरियल में जल्द ही एक सनसनीखेज खुलासा होगा, जिसमें पता चलेगा कि देविका को स्टेज 4 कैंसर की बीमारी है और वह जल्द ही मरने वाली है. जाने से पहले वह एक पुण्य का काम करेगी और अपनी सबसे अच्छी दोस्त को आंखें डोनेट करेगी.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Trailer: जज त्रिपाठी तो गए, जॉली मिश्रा और जॉली त्यागी के झगड़े से कोर्टरूम में आया तूफान, ट्रेलर देख हंसी रोकना हुआ मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >