Anupama Maha Twists: अनुपमा को मिली देविका की चौंकाने वाली मेडिकल रिपोर्ट, अनु-राही के बीच तेज बहस की वीडियो हुई लीक

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु को देविका अपनी एक डायरी देती है और कहती है कि अगर उसे कुछ हो जाए तो वह उसकी इन इच्छाओं को जरूर पूरा करे. वह डायरी रखने के लिए देविका का बैग लेती है. तभी अनु को उसकी मेडिकल रिपोर्ट मिलती है.

Anupama: सीरियल अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, देविका के बालों का मसाज करती है. देविका उसे ऐसा नहीं करने से रोकती है. अनु उसे डांटती है और उसे चुपचाप बैठने के लिए कहती है. अनु उसे याद दिलाती है कि उसके बाल कैसे लंबे हुआ करते थे. वह देविका से बाल छोटे करने के पीछे की वजह पूछती है. देविका टॉपिक को बदल देती है और डांस प्रतियोगिता को लेकर बात करने लगती है. अनु कहती है कि उसे यकीन था कि राही उसकी टीम को बाहर नहीं निकालेगी. अनु कहती है कि राही का सिर्फ एक ही मकसद है उसको हराना और इस वजह से उसने डांस रानी को बाहर नहीं निकाला.

देविका कहेगी अनु से ये बात

देविका अनु से पूछती है कि क्या अनुपमा मुंबई लौटने की योजना बना रही है या शाह परिवार के साथ ही रहेगी. अनु इसपर सोचने लगती है. देविका उसे ज्यादा नहीं सोचने के लिए कहती है और कहती है कि उसके पास एक सरप्राइज है. देविका कहती है कि वह अगले दिन प्रतियोगिता के बाद ही इसके बारे में बताएगी. देविका जैसे ही जाने के लिए उठती है उसे चक्कर आ जाता है. अनु को परेशान देखकर देविका कहती है कि वह ठीक है. अनु को देविका अपनी एक डायरी देती है और कहती है कि अगर उसे कुछ हो जाए तो वह उसकी इन इच्छाओं को जरूर पूरा करे. वह डायरी रखने के लिए देविका का बैग लेती है और उसे एक मेडिकल रिपोर्ट मिलती है. वह उसे देखने वाली होती है, तब तक देविका उससे ले लेती है.

अनु और राही के बीच तीखी बहस

वेन्यू पर कुणाल कुणाल राही और अनुपमा की टीमों के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर बात करता है. ग्रीन रूम में अनुपमा और राही के बीच हुई तीखी बहस को लेकर एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया था, जिसे होस्ट सबके सामने स्क्रीन पर चला देते हैं. मनोहर, कुणाल से कहते हैं कि ये गलत है. बिना किसी के परमिशन के वीडियो रिकॉर्ड करना सही बात नहीं है. कुणाल उनसे कहता है कि ये दिखाने से दर्शकों के बीच दोनों टीम को लेकर उत्सुकता बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें- Anupama: राजन शाही ने रुपाली गांगुली के खिलाफ को-स्टार्स की आलोचना पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह सॉफ्ट टारगेट हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >