Anupama Maha Twists: कैंसर की जंग में देविका का सपोर्ट सिस्टम बनेगा ये शख्स, अनुपमा करेगी उसकी आखिरी इच्छा पूरी करने का वादा

Anupama Maha Twists: सीरियल अनुपमा का ट्रैक काफी जबरदस्त होने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि तोशू की हरकतों से अनु परेशान हो जाती है. वह उसपर बरस पड़ती है. दूसरी तरफ देविका को लेकर एक बड़ा खुलासा होता है, जिससे अनु चौंक जाती है.

Anupama Maha Twists: स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा में दर्शकों को खूब सारा हंगामा और ड्रामा देखने को मिल रहा है. हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें अनु का नया रूप देखने को मिल रहा है. प्रोमो में वह तोशू और गौतम की बैंड बजाती दिख रही है. वह दोनों को उसके किए के लिए खूब मारती है. प्रोमो में दिखाया गया कि आने वाले दिनों में अनु और राही का जोरदार क्लैश देखने मिलेगा. इस बीच लेटेस्ट एपिसोड में एक इमोशनल टर्न आएगा, जो दर्शकों को भावुक कर देगा.

तोशू पर होगी अनु नाराज

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि डांस रानी गणपति विसर्जन की तैयारी करता है. चारों तरफ जश्न का माहौल होता है. इस बीच तोशू एक नये मुसीबत में फंस जाता है. कुछ बदमाश उनसे अपने पैसे मांगते है. तोशू के पास पैसे नहीं है और वह डर जाता है. अनु से वह मदद मांगता है. तोशू डर की वजह से अनु के पीछे जाकर छिप जाता है. बदमाश बंदूक लेकर आते हैं और अनु पर तान देते है. अनु अपने बेटे की हरकतों से काफी परेशान हो गई है. वह कहती है कि अगर वह मर भी गई तब भी वह नहीं सुधरेगा.

अनुपमा करेगी देविका की आखिरी इच्छा पूरी करने का वादा

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु हॉस्पिटल में भारती से सर्जरी को लेकर डिस्कस करती होती है. तभी वह देविका को नोटिस करती है कि वह अस्पताल से बाहर निकल रही है और उसके चेहरे पर परेशानी है. वह उसका पीछा करती है, लेकिन वह उस तक नहीं पहुंच पाती. अनु को अपनी दोस्त के लिए फ्रिक होती है. हालांकि अनु को पता चल जाता है कि देविका को कैंसर है. ये जानकर उसे गहरा सदमा लगता है. अनु, देविका की लड़ाई में उसका साथ देने के लिए खड़ी रहेगी. वह उससे वादा करती है कि वह उसकी बकेट लिस्ट पूरी करने में हेल्प करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >