Anupama Maha Twists: अनु को इस शख्स से मिला धोखा, मां के सपोर्ट में आई राही, प्रार्थना-अंश की हुई शादी, इसने किया कन्यादान

Anupama MAha twists: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा अपने दिलचस्प ट्विस्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो के अपकमिंग एपिसोड में अंश और प्रार्थना की फाइनली शादी हो जाती है. अनु उनका गृह प्रवेश करती है. इसके अलावा राही सरिता को ट्रोल होता देख रह नहीं पाती और उसका साथ देती है.

Anupama MAha twists: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने में कामयाब रही है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में कई ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं. जिसमें तोषु मीडिया को वीडियो बेचता हुआ दिखाई देता है, क्योंकि वह अनुपमा पर हमला करवाना चाहता है. इसके लिए उसे पैसे मिलते हैं. तोषु चाहता है कि पाखी की टीम डांस कॉम्पिटिशन जीते ताकि उसे इनामी राशि मिल सके. अनुपमा यह जानकर हैरान रह जाती है कि उसके बेटे ने वीडियो लीक कर दिया है.

प्रार्थना मोती बा और ख्याति से करती है ये रिक्वेस्ट

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में प्रार्थना, मोती बा और ख्याति से अपनी शादी में शामिल होने और आशीर्वाद देने की रिक्वेस्ट करती है. दोनों शादी में शामिल होने से इनकार कर देते हैं और प्रार्थना पर ख्याति अपना आपा खो देती है. वह उसे बताती है कि उसने मां का स्थान अनुपमा को सौंप दिया है. प्रार्थना, ख्याति को याद दिलाती है कि वह एक मां की तरह उसकी रक्षा करने में विफल रही और अनुपमा ने बुरे समय में उसका साथ दिया.

अनुपमा के सपोर्ट में आई राही

सरिता को ट्रोल होता देख राही से रहा नहीं जाता और वह कहती है कि चोरी के आरोप झूठे थे और सरिता निर्दोष है. उसके बयान से सभी हैरान रह जाते हैं. राही को अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खड़ा होते देख कोठारी परिवार दंग रह जाता है.

अंश और प्रार्थना की हुई शादी

इसके अलावा फाइनली अंश और प्रार्थना की शादी हो जाती है. पराग और ख्याति कन्यादान करते हैं. अनुपमा शाह के घर में प्रार्थना का गृहप्रवेश कराती है. वह प्रार्थना को पूरे शाह परिवार का ख्याल रखने के लिए कहती है. अनुपमा शाह परिवार और पूरे परिवार को अलविदा कहती है और मुंबई में अपनी पुरानी जिंदगी में लौटने की योजना बनाती है. अनुपमा अनु की रसोई को फिर से शुरू करने और अपना बिजनेस जमाने की योजना बनाती है.

यह भी पढ़ें- Coolie Worldwide Box Office: रजनीकांत की ‘कुली’ ने मचाया वर्ल्डवाइड तूफान, बनी दुनिया की नंबर 1 फिल्म, इन फिल्मों की उड़ाई नींद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >