Anupama Maha Twist: साइको दिवाकर से शादी करने पर अड़ी पाखी, बेटी के सामने गिड़गिड़ाएगी अनु, होने वाले जीजू को थप्पड़ मारेगी राही

Anupama Maha Twist: अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी घरवालों के सामने दिवाकर से शादी करने पर अड़ जाती है. किंजस, तोशू और अनु उसे समझाने की बहुत कोशिश करते हैं, लेकिन पाखी किसी की भी नहीं सुनती.

Anupama Maha Twist: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, दिवाकर को देखकर बहुत गुस्सा होती है. वह पाखी को समझाती है कि दिवाकर अच्छा इंसान नहीं है. पाखी कहती है कि वह दिवाकर से शादी करेगी और वह जल्द ही शाह परिवार का दामाद बन जाएगा. बा पूछती है कि उसे दिवाकर कहां मिला. पाखी उसे बताती है कि दिवाकर उसे कॉलेज रीयूनियन में मिला था और उसने अभी तक शादी नहीं की क्योंकि वह उसका इंतजार कर रहा था. पाखी सबको याद दिलाती है कि अनुज ने भी उसकी मां के लिए 26 साल तक इंतजार किया था.

दिवाकर से शादी करने पर अड़ी पाखी

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम और शाही शाह हाउस आते हैं. राही, पाखी को दिवाकर के बारे में वह चीजें बताती है जो मुंबई में हुआ था. पाखी उससे कहती है कि दिवाकर ने उसे पहले ही सबकुछ बता दिया था. दिवाकर कहता है कि राही ने ही उसे वह सारे इशारे दिए थे. ये सुनकर अनुपमा और राही दोनों उसे थप्पड़ मारती हैं. किंजल कहती है कि अगर पाखी शादी करना चाहती है तो वह लोग उसके लिए एक अच्छा लड़का खोज सकते हैं. तोशू भी अपनी बहन को समझाता है, लेकिन पाखी किसी की बात नहीं सुनती. अनु अपनी बेटी से विनती करती है कि वह अपनी जिंदगी बर्बाद ना करे.

दिवाकर को साइको कहती है अनुपमा

पाखी कहती है कि उसके परिवार ने उसके अकेलेपन के बारे में कभी नहीं समझा. वह कहती है कि दिवाकर ने उसके इस दर्द को अच्छे से समझा है. अनु कहती है दिवाकर की दिमागी हालत ठीक नहीं है और वह एक साइको है. वह पाखी से इस बारे में दोबारा सोचने के लिए कहती है और इशानी को उसे समझाने के लिए कहती है. इशानी कहती है कि उसे नहीं पता था कि उसकी मां कितना अकेला फील करती है. इशानी, पाखी से ये भी कहती है कि वह अनु की बातों को एक समझे क्योंकि जब-जब उन लोगों ने अनु की बात नहीं सुनी है, तब-तब वह किसी ना किसी मुसीबत में फंसे है.

यह भी पढ़ें Anupama Maha Twist: राही के पागल प्रेमी पर हमला करेगी अनुपमा? दूसरी बार दुल्हन बनने को तैयार पाखी, बेटे की उम्र के लड़के से करेगी शादी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >