Anupama Maha Twist: मोटी बा की चौंकाने वाली शर्त से हिला कोठारी हाउस, प्रार्थना के होने वाले बच्चे को लेकर हुआ हंगामा, अनु का दिखा रौद रूप

Anupama Maha Twist: अनुपमा के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रार्थना के होने वाले बच्चे को लेकर कोठारी हाउस में हंगामा होगा. गौतम, माही से कहता है कि वह उसके बच्चे को उससे छीन लेगा. दूसरी तरफ मीता अपनी बहू परी को ताना मारती है.

Anupama Maha Twist: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रार्थना अपने पति अंश से माफी मांगती है. वह कहती है कि उसके घर वालों को नहीं पता कि उसके ससुराल वालों से कैसे बात करना चाहिए. गौतम आता है और प्रार्थना को फूलों का गुलदस्ता देता है. अंश उसे लेकर फेंक देता है और सबसे कहता है कि उसकी पत्नी को लिली नहीं पसंद है. अनु ये सब देखकर भगवान से प्रार्थना करती है कि ये दिन अच्छे से निकल जाए. दूसरी तरफ राही और प्रेम आरती करते होते हैं और तभी प्रेरणा उनके बीत आती है.

परी को मीता देगी ताना

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि परी और राजा साथ में आरती करते हैं. मोटी बा उन्हें रोकने की कोशिश करती है. मीता, परी से कहती है कि वह उसे राजा की शादी में हायर करेगी, ताकि वह राजा के लिए कपड़े डिजाइन कर सके. अनु उससे कहती है राजा और परी को अपने फैसले खुद लेने दे. दूसरी तरफ प्रार्थना और अंश भगवान से उन्हें हौसला देने की बात कहते हैं ताकि वह अपना फैसला परिवार वालों को बता पाए. मोटी बा गौतम को प्रार्थना के साथ पूजा में बैठने के लिए कहती है. अनु उसे चेतावनी देती है कि वह उन दोनों से दूर रहे.

मोटी बा की शर्त सुनकर अनु को आया गुस्सा

गौतम से माही कहती है कि चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि बच्चा उनके पास ही आएगा. गौतम कहता है कि वह अंश और प्रार्थना से उसका बच्चा छीन लेगा. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रार्थना को गौतम एक पेपर देता है. मोटी बा कहती है कि इस पेपर में लिखा हुआ है कि डिलीवरी के बाद प्रार्थना अपने मन के मुताबिक कहीं भी जा सकती है, लेकिन उसका बच्चा उनके साथ ही रहेगा. अनु ये सुनकर काफी गुस्सा हो जाती है और मोटी बा से कहती है कि वह प्रार्थना को वापस ले जा रही है. पराग कहता है कि अनु का जो साथ देगा उसे कोठारी परिवार से अपने सारे रिश्ते तोड़ने होंगे.

यह भी पढ़ें Anupama Maha Twist: प्रार्थना के बेबी शॉवर में होगा फुल ऑन ड्रामा, गौतम की कुर्सी को लात मारेगी अनु, मोटी बा की आंखें रह जाएंगी फटी की फटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >