Anupama Maha Twist: अनुपमा से लिपटकर रोएगी देविका, गंभीर बीमारी की आई चपेट में, कॉम्पटिशन के बाद खुलेगा राज

Anupama Maha Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा में जबरदस्त ट्विस्ट आया है. जी हां अनु की कॉलेज की पुरानी दोस्त देविका की री एंट्री हुई. उसने आते ही अपने दोस्त को जोर से गले लगाया और कहा कि पता नहीं ये मौका मुझे दोबारा मिले या न मिले. यह सुनकर अनु को थोड़ा शक होता है. आगे बड़ा ड्रामा आने वाला है.

Anupama Maha Twist: रूपाली गांगुली स्टारर शो अनुपमा अपने जबरदस्त ट्विस्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने अनु की कॉलेज की दोस्त देविका की एंट्री देखी. उसके आने से अनुपमा खुशी से झूम उठती है और कहती है, वह कितने साल से उसका इंतजार कर रही थी. जिस पर देविका जवाब देती है कि उसे भी अनुपमा की जरूरत थी.

अनुपमा की पुरानी दोस्त देविका की हुई एंट्री

अनुपमा और देविका देर रात तक एक दूसरे से बात करेंगी. उनके बीच राही और अनुज की चर्चा भी होगी. इसी बीच अंश आएगा और कहेगा कि दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि दो सहेलियां कॉलेज की कैंटीन में एक दूसरे संग बात कर रही है. देविका अनु की तारीफ करेगी और कहेगी, कि उसने डांस प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा काम किया है. वह कॉलेज के दिनों से ही डांस क्वीन थी.

अनुपमा को गले लगाकर रोएगी देविका

दोनों दोस्त फिर डांस करेंगे. तभी हंसते-हंसते देविका इमोशनल हो जाएगी और रोने लगेगी. वह तुरंत अनु को गले लगा लेगी. हालांकि अनु समझ नहीं पाएगी कि ये आंसू क्यों है. ऐसे में वह कारण पूछेगी. जिसपर देविका कहेगी कि पहले ठीक से तुझे गले तो लगा लेने दे, पता नहीं ये मौका फिर मिले न मिले. अनु हैरान होकर वजह जानने की कोशश करेगी, लेकिन देविका चुप हो जाएगी.

देविका को हुई गंभीर बीमारी

गॉसिप रिपोर्ट्स की मानें तो देविका को कोई भयंकर बीमारी हो गई है. जिसमें बच पाना काफी मुश्किल है. वह जाते जाते अपनी दोस्त से मिलना चाहती थी. इसलिए उसे पास आई और डांस प्रतियोगिता में मदद भी कर रही है. जैसे ही यह कॉम्पटिशन खत्म होगा, देविका का राज सबके सामने खुल जाएगा.

यह भी पढ़ें- Son Of Sardaar 2 Box Office Collection: फ्लॉप होने के बाद भी सन ऑफ सरदार 2 की कमाई जारी, 1 महीने में भर लिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >