Anupama Maha Twist: चॉल बचाने के लिए रजनी से भिड़ जाएगी अनुपमा, अपनी जान की परवाह किए बिना उठाएगी यह चौंकाने वाला कदम

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Maha Twist: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही चॉल पहुंचकर रजनी को रोकने का काम करेगी. वह पराग को रजनी के साथ देखकर बहुत हैरान हो जाती है. उसे कुछ समझ नहीं आता. तभी पराग कहता है कि अनु ने ही चॉल वालों को धोखा दिया है.

Anupama Maha Twist: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रीत सबको बताती है कि अनु, रजनी से मिलने उसके घर गई है. चॉल वालों को लगता है कि अनु भी रजनी से मिली हुई है. राही चॉल वालों को समझाती है कि ऐसा कुछ नहीं है. प्रीत, राही को रिएक्ट करने नहीं कहती. अनीता कहती है अनु आकर सब कुछ ठीक कर देगी. दूसरी तरफ पराग और रजनी बुलडोजर लेकर चॉल में जाने का फैसला करते हैं. रजनी उससे कहती है कि लोअर मिडिल क्लास के लोग सिर्फ ड्रामा करना जानते हैं. जैसे ही बुलडोजर लेकर रजनी और पराग आते हैं, अनु भी वहां पर पहुंच जाती है.

रजनी देगी अनु को धोखा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि रजनी और पराग, अनु को चॉल में देखकर हैरान हो जाते हैं. प्रेम और राही अपने पिता पराग को रजनी के साथ देखकर उससे सवाल करते हैं. अनु चॉल वालों से कहती है कि रजनी यहीं पर है और उसे सारे सवालों के जवाब देने होंगे. वह रजनी से पूछती है कि ये सब क्या है. रजनी, अनु से कहती है कि उसने ही तो पेपर्स साइन किए थे, तो ये ड्रामा वह अब क्यों कर रही है. वह अनु से कहती है कि उसने सब कुछ जान कर डिमोलिशन के पेपर्स पर साइन किए थे. अनु को अहसास होता है कि रजनी ने उसे धोखा दिया है.

बुलडोजर के आगे लेट जाएगी अनुपमा

रजनी, अनु से कहती है कि उसने ही चॉल वालों को धोखा दिया है और सबको अंधेरे में रखा है. रजनी चॉल वालों को यकीन दिलाती है कि अनु ने जानबूझकर सबकुछ किया. अनुपमा चॉल वालों से उस पर विश्वास करने की गुहार लगाती है और कहती है कि उसे धोखा दिया गया. पराग, रजनी का साथ देता है और कहता है कि अनुपमा को सब पता था. रजनी कहती है कि अनु सबको छोड़ कर अहमदाबाद चली गई थी. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु ऐलान करती है कि चॉल गिराने के लिए बुलडोजर को उसके ऊपर से गुजरना होगा. यह कहते हुए वह सड़क पर लेट जाती है.

यह भी पढ़ेंAnupama Maha Twist: प्रेरणा का सच जानकर राही को लगेगा जोरदार झटका, अपनी ही दोस्त के हाथों अनु खाएगी धोखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >