Anupama Leap: लीप के बाद की कहानी ऐसे होगी शुरू, पागलों जैसी हालत में दिखेगा अनुज, अनुपमा का इतना बदल जाएगा लुक

सीरियल अनुपमा में लीप को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी. अब लीप आ गया है और दर्शक नयी कहानी देख सकेंगे. अनुपमा और अनुज अलग हो गए है और उनकी कहानी भी आगे बढ़ गई है.

Anupama Leap: राजन शाही का सीरियल अनुपमा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ हा. शो में लीप आने वाला है और फैंस जानना चाहते हैं कि अनु और अनुज कैसे अलग होंगे. हालांकि शो में एक बड़ा ट्विस्ट आया जब आध्या ने दोनों के रिश्ते के लिए हामी भर दी. अनुज अपनी अनु से मिलने जा रहा था, तभी आध्या उसके सामने बड़ा बम फोड़ती है. आध्या कहती है वो अनु के पास जा सकता है, लेकिन वो उसकी जिंदगी से चली जाएगा. ये सुनकर अनुज, अनु के पास नहीं जाता.

लीप के बाद की कहानी ऐसे होगी शुरू

अनुपमा में दिखाया गया कि आध्या की बाद सुनकर अनुज एयरपोर्ट से वापस घर लौट रहा होता है, तभी उसका एक्सीडेंट हो जाता है. इधर, भारत में अनुपमा का एक्सीडेंट हो जाता है. उसके बाद लीप आ जाता है. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु एक वृद्धाश्रम चलाती है और अनुज का इंतजार कर रही है. हालांकि वो खुद को काम में बिजी रखती है. अनुपमा का लुक काफी बदल गया है. उसके बाल बंधे हुए है और वो एक सिंपल सी साड़ी पहने दिखती है.

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

अनुज और अनुपमा एक जगह रह रहे

वहीं, अनुपमा मंदिर जाती है और बाहर लोग भक्ति गीत गा रहे होते हैं. इसमें एक बांसुरी वाले की धुन सुन अनुपमा खो जाती है. हालांकि वो बांसुरी वाला और कोई नहीं बल्कि अनुज होता है. अनुज भारत में है औऱ उसकी हालत काफी खराब होती है. उसके बाल लंबे हैं, दाढ़ी लंबी है और ऐसा लगता है कि उसकी मेंटल कंटीशन सही नहीं है. अनु से नहीं मिल पाने का गम ने उसकी हालत ऐसी कर दी है. इससे एक बात साफ है कि अनु और अनुज आस-पास ही रह रहे हैं, लेकिन इस बात से अनजान है. अब देखना है वो कैसे मिलते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >