Anupama: क्या दिग्विजय की वजह से फिर संभलेगी अनुपमा? प्रेम-राही ने कैफे को नुकसान पहुंचाने की बनाई योजना

Anupama: ‘अनुपमा’ के नए एपिसोड में दिग्विजय ने टूट चुकी अनुपमा को संभाला और उसे नई उम्मीद दी. वहीं प्रेम, राही और परितोष लगातार उसके खिलाफ साजिश करते दिखेंगे.

Anupama: शो ‘अनुपमा’ लगातार नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में हसमुख कहते हैं कि अनुपमा अंदर से पूरी तरह टूट चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वह राही, प्रेम, पाखी और परितोष को माफ कर देगी. यह सुनकर दिग्विजय हैरान रह जाता है. वह कहता है कि इतना सब होने के बाद भी अनुपमा इतना बड़ा दिल कैसे रख सकती है. किंजल बताती है कि काश अनुपमा सबकुछ भूल पाती, लेकिन उसकी अच्छाई ही उसे सबसे अलग बनाती है. दिग्विजय फैसला करता है कि जैसे अनु ने हमेशा दूसरों का साथ दिया, वैसे ही अब वह उसे टूटने नहीं देगा.

लीला को दिग्विजय पर शक

अनुपमा, दिग्विजय से अपनी दिल की बात शेयर करती है. वह कहती है कि वह कभी अपना घर नहीं बना पाई और हमेशा इस बात का दुख रहेगा. दिग्विजय उसे हिम्मत देते हुए कहता है कि एक दिन वह अपना घर जरूर बनाएगी. उसकी बातें सुनकर अनुपमा का आत्मविश्वास लौट आता है और वह खुद अपने दम पर घर खरीदने का फैसला करती है. अनुपमा जब कैफे संभालने की बात करती है तो लीला उससे दिग्विजय को लेकर सवाल करने लगती है. अनुपमा साफ कह देती है कि वह इस विषय पर कोई चर्चा नहीं करना चाहती.

प्रेम और राही ने अनुपमा के खिलाफ चली नई चाल

दूसरी तरफ अनुपमा फूड कार्निवल में हिस्सा लेने का फैसला करती है और अंश के साथ वहां पहुंचती है. परितोष मन ही मन कसम खाता है कि वह अनुपमा को हारने पर मजबूर कर देगा ताकि वह इस घर से दूर चली जाए. बाद में प्रेम, राही और श्रुति मिलकर अनुपमा को परेशान करने की कोशिश करते हैं. वे उसके ग्राहकों के लिए पार्किंग ब्लॉक कर देते हैं ताकि लोग कैफे तक न पहुंच सकें.आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपने कैफे में राजस्थानी थीम रखती है, जिससे ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है. यह देखकर प्रेम गुस्से से भर जाता है क्योंकि उसके कैफे में ग्राहक नहीं आते.

यह भी पढ़ें- Anupama: प्रेम की जान बचाकर भी अपमानित हुई अनुपमा, कैफे को लेकर बढ़ा विवाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >