‘अनुपमा’ में अनुज के कैफे ने बढ़ाई दूरियां, मां-बेटी के रिश्ते में आया नया मोड़

Anupama: ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में राही और अनुपमा के बीच तनाव और बढ़ गया. राही ने अनुपमा के खिलाफ खुलकर जंग छेड़ दी. अनुज को याद कर अनुपमा भावुक हो जाती है.

Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ के एपिसोड की शुरुआत में अनु सभी को हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी कॉम्पिटिशन का महत्व समझाती हैं. दूसरी तरफ दिग्विजय राही को समझाते हुए कहते हैं कि मां और धरती मां बहुत दर्द सहती हैं, लेकिन जब उनका सब्र टूटता है तो सब कुछ बदल जाता है. वह राही से कहते हैं कि वह दुआ करे कि उसे कभी अनुपमा के गुस्से का सामना न करना पड़े. राही अपनी बात पर अड़ी रहती है. वह साफ कह देती है कि अगर अनुपमा शांति चाहती हैं तो उन्हें इस बार कैफे नहीं खोलना चाहिए.

अनुज को याद कर भावुक हुई अनुपमा

इधर परितोष और पाखी, श्रुति को सपोर्ट करने लगते हैं. वहीं ख्याति को लगता है कि श्रुति जानबूझकर अनुपमा और राही के बीच दूरियां बढ़ा रही है. वह आरोप लगाती है कि श्रुति ने ‘अनुज कैफे’ सिर्फ इसलिए खोला ताकि अनुपमा रोज अनुज का नाम देखकर दुखी हो. जब अनुपमा ‘अनुज कैफे’ को देखती हैं तो वह बेहद भावुक हो जाती हैं. वह मन ही मन अनुज से राही और प्रेम को आशीर्वाद देने की प्रार्थना करती हैं. इसके बाद अनु, दिग्विजय के सामने टूट जाती हैं और कहती हैं कि भगवान ने शायद उनकी जिंदगी में खुशियां लिखना ही भूल गए. अनुपमा अपने बेटे समर को याद कर रो पड़ती हैं.

शाह परिवार ने दिया अनुपमा का साथ

दूसरी ओर शाह परिवार अब खुलकर अनुपमा के समर्थन में खड़ा नजर आ रहा है. अंश, माही, परी और ईशानी सभी अनुपमा के साथ रहने का फैसला करते हैं. अनुपमा भी कहती हैं कि कारोबार नफरत से चल सकता है, लेकिन रिश्ते सिर्फ प्यार से चलते हैं. एपिसोड के अंत में अनुपमा को कैफे की पहली कमाई मिलती है. दिग्विजय वह पैसे अनुपमा को देते हुए कहते हैं कि घर की पहली तनख्वाह घर की महिला को ही मिलनी चाहिए. यह सुनकर अनुपमा भावुक हो जाती है.

यह भी पढ़ें- Anupama: बाबूजी ने दिग्विजय को दी वनराज की जगह, शुरू होगा ‘लव यू जिंदगी कैफे’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >