Anupamaa की 'किंजल' का दुबई में दिखा ग्लैमरस अंदाज, वायरल हो रही इन तसवीरों पर आया फैंस का दिल

स्टार प्लस का शो अनुपमा की किंजल शो में भले ही सीधी-सादी बहू का रोल निभाती हो, लेकिन असल जिंदगी में वह काफी ग्लैमरस है. हाल ही में निधि ने अपनी दुबई ट्रिप से कुछ ग्लैमरस फोटोज शेयर की है, जिसे देख फैंस के होश उड़ गए.

स्टार प्लस का शो अनुपमा टीआपरी लिस्ट पर हमेशा नंबर वन पर बना रहता है. शो की कहानी और इसके किरेदार लोगों को खूब पसंद आते हैं. इसकी पॉपुलेरिटी के चलते सीरियल के तमाम किरदारों को घर-घर में खूब प्यार मिल रहा है. आज हम इस सीरियल की ऐसी एक किरदार के बारे में बात करेंगे, जो स्क्रीन पर तो सीदी-साधी बहू लगती है, लेकिन असल जिदंगी में वह काफी ग्लैमरस हैं. वह बहू कोई और नहीं बल्कि किंजल है.

निधि शाह रियल लाइफ में काफी गलैमरस और सिजलिंग हैं. निधि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती है, जिसे देखकर फैंस आहें भरते हैं.

https://www.instagram.com/p/CVVod1zlj_G/

हाल ही में निधि ने अपनी दुबई ट्रिप की कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. यह फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निधि इस फोटो में एक ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है. इस फोटो को एक कैप्शन भी दिया है, जिसमें लिखा, ‘Let the sun shine’.

Also Read: अनुपमा की किंजल इस क्रिकेटर की है दीवानी, निधि शाह ने खुद किया खुलासा
https://www.instagram.com/p/CVXS1fmvJvm/

इसी के साथ अभिनेत्री ने एक वीडियो भी पोस्ट किया. वीडियो में एक्ट्रेस ने पूरा दुबई फैंस को दिखाया है. इस वीडियो में किंजल काफी ग्लैमरस लग रही हैं. कभी वह दुबई की सड़को पर पोज दे रही है, तो कभी बुर्ज खलिफा दिखा रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CTY-kJ8Much/

आपको बता दें, इससे पहले भी कई बार निधि अपने बोल्ड लुक में नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस ने एक बार अपनी बाथरुम फोटोज से सभी को चौंका दिया था. एक्ट्रेस इस तस्वीर में बाथरूम में शावर के नीचे खड़ी नजर आ रही थीं. वो शावर के नीचे खड़ी होकर नहा रही थीं. इस दौरान निधि ने सिर्फ ब्लैक कलर की ब्रालेट पहन रखी थी.

Also Read: अनुपमा की किंजल की नहाते हुए PHOTOS वायरल, देखें ग्लैमरस तसवीरें

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >