Anupama: इशिता दीक्षित ने किया खुलासा, ‘अनुपमा’ में परी की प्रेग्नेंसी ट्रैक लाएगी बड़ा ट्विस्ट

Anupama: ‘अनुपमा’ में परी की प्रेग्नेंसी ट्रैक नया मोड़ लेने वाला है. मोटी बा की जरूरत से ज्यादा देखभाल से परी परेशान है. वहीं परी का रोल निभा रही इशिता दीक्षित ने अपकमिंग ट्रैक को लेकर खुलासा किया है.

Anupama: स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों परी की प्रेग्नेंसी ट्रैक चर्चा का विषय बना हुआ है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे परिवार के रिश्तों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. दर्शक जानना चाहते हैं कि आने वाले एपिसोड्स में परी की जिंदगी किस दिशा में जाएगी. इसी बीच परी का किरदार निभा रही इशिता दीक्षित ने शो के अपकमिंग ट्रैक को लेकर खुलासे किए हैं.

मोटी बा की बढ़ी चिंता

इशिता दीक्षित ने बताया कि परी की प्रेग्नेंसी के बाद मोटी बा का व्यवहार काफी बदल गया है. इशिता ने फिल्मीबीट को बताया, “मोटी बा अब परी को काम भी नहीं करने देना चाहतीं और उसकी हर छोटी-बड़ी बात में दखल दे रही हैं. मोटी बा अब राही को पहले जैसी अहमियत नहीं दे रही हैं. उनका सारा प्यार और ध्यान परी को मिल रहा है. ख्याति और परिवार के दूसरे सदस्य उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि परी को अपनी प्रेग्नेंसी का समय खुलकर जीने देना चाहिए, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हैं.”

परी ने स्वीकार की मां बनने की खुशी

आने वाले एपिसोड्स का सबसे बड़ा ट्विस्ट परी के जीवन से जुड़ा है. इशिता ने खुलासा करते हुए कहा, “सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब परी ने अपनी प्रेग्नेंसी को पूरी तरह स्वीकार कर लिया है. वह मां बनने के इस खूबसूरत सफर का आनंद लेने के लिए तैयार है.” इस दौरान अनु मां उसके लिए सबसे बड़ा सहारा बनकर सामने आएंगी. उन्होंने परी को भरोसा दिलाया है कि चाहे कैसी भी परिस्थिति आए, वह हमेशा उसके साथ खड़ी रहेंगी.

अपकमिंग ट्रैक को लेकर क्या बोली इशिता?

इशिता ने आगे बताया कि आने वाले दिनों में कई भावुक सीन देखने को मिलेंगे. एक्ट्रेस ने कहा, “बहुत सारे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं. मैं भी बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि मैंने हाल ही में रूपाली गांगुली के साथ एक इमोशनल सीन किया था और हम सेट पर बहुत रोए थे. इसलिए मैं वास्तव में आनंद ले रही हूं क्योंकि यह ट्रैक बहुत दिलचस्प है.”

यह भी पढ़ें- Anupama Written Update: क्या कभी मां बन पाएगी राही? सच जानकर प्रेम के परिवार में मचा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >