Anupama: शो ‘अनुपमा’ में एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. एपिसोड की शुरुआत में अनुपमा, लीला को खाने का अपमान करने और बेवजह विवाद खड़ा करने के लिए टोकती है. इस दौरान लीला साफ कह देती है कि वह प्रेरणा को अंश के लिए सही जीवनसाथी नहीं मानती. जब अनुपमा वजह पूछती है तो लीला कहती है कि प्रेरणा लंबे समय तक कोठारी परिवार के साथ रही है, इसलिए वह उस परिवार का हिस्सा बन चुकी है. हालांकि अनु उसके खिलाफ कोई बात मानने से इनकार कर देती है.
बंकू से प्यार का इजहार करेगी ईशानी
लीला को डर है कि अगर अंश और प्रेरणा की शादी हुई तो कोठारी परिवार उनके खिलाफ हो सकता है. प्रेरणा, लीला से अपने रिश्ते को स्वीकार करने की गुजारिश करती है, लेकिन लीला अपनी बात पर अड़ी रहती है. तभी ईशानी सबको चौंकाते हुए कहती है कि उसे बंकू से प्यार है और वह उससे शादी करना चाहती है. यह सुनकर पाखी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. वह अपनी बेटी को थप्पड़ मार देती है. वहीं परितोष भी अपना आपा खो बैठता है और बंकू पर नाराजगी निकालता है.
बेटी के फैसले से नाराज हुई पाखी
ईशानी कहती है कि बंकू एक अच्छा इंसान है और वह उसके साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती है. जब बंकू घर छोड़ने की बात करता है, तब ईशानी कहती है कि जरूरत पड़ी तो वह भी उसके साथ चली जाएगी. यह सुनकर पाखी पूरी तरह टूट जाती है और गुस्से में बेटी से सारे रिश्ते खत्म करने का ऐलान कर देती है. वह ईशानी को घर छोड़ने के लिए भी कह देती है. आने वाले एपिसोड में पाखी और परितोष हालात बिगड़ने से पहले कोई बड़ा कदम उठाने की योजना बनाएंगे. पाखी, वसुंधरा को घर लेकर आएगी और उसके समर्थन का ऐलान करेगी.
यह भी पढ़ें- Anupama: प्रेम-राही का हुआ पैचअप, अंश-प्रेरणा के रिश्ते पर भड़की लीला
