Anupama: क्या ये एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को करेगी रिप्लेस? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई

Anupama: सीरियल अनुपमा की टीआरपी इन दिनों कम होती जा रही है. कुछ हफ्तों से सीरियल की टीआरपी लगातार घटती जा रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर दर्शक चौंक गए.

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा काफी पॉपुलर है. सीरियल से हाल ही में अलीशा परवीन रिप्लेस हुई है, जो राही का किरदार निभाती थी. अब अलीशा की जगह अद्रिजा रॉय ले ली. अलीशा के रिप्लेस होने के बाद से शो काफी विवाद में फंस गया. अलीशा के रिप्लेस करने के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि रूपाली ने अलीशा को रिप्लेस करवाया था. उसके बाद रूपाली ने कहा कि ये सारी अफवाह है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि सीरियल में रूपाली को रिप्लेस कर दिया गया है. चलिए आपको बताते हैं उस वीडियो की सच्चाई.

संभावना सेठ कर रही रूपाली गांगुली को रिप्लेस?

दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में संभावना सेठ दिख रही है. संभावना ने अनुपमा की तरह मेकअप और कपड़े पहने हैं. वह पूरी तरह अनुपमा के जैसे लग रही है. संभावना साड़ी पहने बिंदी लगाए और चोटी किए दिख रही है. जिसके बाद कमेंट बॉक्स में यूजर्स कमेंट करने लगे कि कहीं मेकर्स ने सीरियल में रूपाली गांगुली को रिप्लेस तो नहीं कर दिया. हालांकि ऐसा कुछ नहीं है और संभावना, रूपाली को रिप्लेस नहीं कर रही. संभावना किसी चीज की शूटिंग कर रही थी और इस वजह से वह इस लुक में दिखी.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पाखी, माही को प्रेम से जल्दी से सगाई करने के लिए कहती है. माही कहती है कि राही, प्रेम को कही अपने प्यार के जाल में ना फंसा ले. माही, प्रेम और राही की शादी के बारे में कल्पना करती है और डर जाती है. अनुपमा, राही से पूछती है कि वह क्या सोच रही है. राही कहती है माही के घर से जाने के बाद उसे उसकी जगह लेनी होगी. अनु उसे ज्यादा सोचने के लिए नहीं कहती. अनु सबको बताती है कि माही की सगाई तय हो गई है. जानकी, राही से प्रेम के बारे में पूछती है. राही उसे चुप करने के लिए कहती है. प्रेम, माही को डेट पर ले जाता है.

यह भी पढ़ें- Anupama: कौन होगी नयी राही? अलीशा परवीन को ये एक्ट्रेस करेगी रिप्लेस, जानें नाम

यह भी पढ़ें- Anupama: कौन हैं अद्रिजा रॉय? जो बनेगी अनुपमा की बेटी, निभाएगी नयी राही का किरदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >