Anupama फेम गौरव खन्ना का नया शो कौन सा है, जानें यहां

Anupama: राजन शाही का सुपरहिट सीरियल अनुपमा टीआरपी लिस्ट में हमेशा छाया रहता है. कुछ वक्त से शो में गौरव खन्ना की वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. दर्शक चाहते है वह वापस शो में आ जाए. अब गौरव ने अनुपमा में अपनी वापसी को लेकर बात की.

Anupama: रूपाली गांगुली अभिनीत ‘अनुपमा’ में गौरव खन्ना की वापसी कब होगी, ये फैंस जानना चाहते है. सीरियल में अनुपमा और अनुज कपाड़िया की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. यही वजह है कि गौरव के शो छोड़ने के बाद भी दर्शक उनकी वापसी की उम्मीद लगाए बैठे है. अक्सर गौरव से उनकी वापसी को लेकर सवाल पूछे जाते हैं. एक बार फिर से एक्टर ने राजन शाही के शो में दोबारा लौटने पर बात की. उन्होंने जो कहा, वह आपको बताते हैं.

गौरव खन्ना अब नजर आएंगे इस शो में

अनुज कपाड़िया यानी गौरव खन्ना स्टार परिवार रोमांस की बरसात में नजर आएंगे. इस शो में वह बतौर होस्ट की भूमिका में दिखेंगे. इंडिया फोरम से बातचीत में गौरव ने अनुज के रूप में शो होस्ट करने पर बात की. उन्होंने कहा कि अनुज के रूप में वापस आना अच्छा है और चैनल चाहता था कि वह रोमांस की बरसात को होस्ट करें क्योंकि अनुज टीवी केसबसे रोमांटिक किरदार में से एक है. वह अनुज के जरिए रोमांस वापस लाना चाहते थे. गौरव ने ये भी बताया कि शूटिंग करते वक्त उन्हें एक्टर्स के साथ काफी मजा आया.

गौरव खन्ना बोले- जो अनुज को फिर से…

गौरव खन्ना ने आगे कहा कि उन्हें शो को होस्ट करने में काफी मजा आया. गौरव ने कहा, ”यह प्रस्तुति उन सभी के लिए है जो अनुज को फिर से देखने का इंतजार कर रहे हैं. मुझे बहुत मजा आया और मुझे उम्मीद है कि फैंस भी इसे उतना ही पसंद करेंगे.” स्टार परिवार रोमांस की बरसात में ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम अभीरा और अरमान भी नजर आएंगे. इसके अलावा अनुपमा फेम प्रेम और राही भी इसका हिस्सा होंगे. झनक, जादू तेरी नजर, उड़ने की आशा की भी टीम इसमें नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें– Son Of Sardaar 2: मुकुल देव को याद कर छलका विंदू दारा सिंह का दर्द, कहा- सेट पर आप फील कर सकते थे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >