Anupama: सीरियल में दोबारा एंट्री को लेकर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन सर अलग डायरेक्शन में शो…

Anupama: अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार गौरव खन्ना ने निभाया था. इस शो में फैंस उन्हें सबसे ज्यादा पसंद करते थे. अब वह राजन शाही के शो का हिस्सा नहीं है. हालांकि, फैंस चाहते हैं कि गौरव शो में वापस आएं, लेकिन क्या वह सच में लौटेंगे?

Anupama: पॉपुलर शो अनुपमा सबसे ज्यादा टीआरपी वाला शो है. इस शो में अनु का किरदार रुपाली गांगुली निभाती हैं, जबकि गौरव खन्ना ने अनुज कपाड़िया का किरदार निभाया था. लीप आने के बाद अनुज का किरदार शो से खत्म कर दिया गया था. गौरव इन दिनों कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में दिख रहे हैं और अपने खाने से जजेस को इम्प्रेस कर रहे. दूसरी तरफ अनुपमा में उनके लौटने की खबर अक्सर आती रहती है. अब इसपर गौरव ने रिएक्ट किया है. आइए जानते हैं कि इस बारे में उन्होंने क्या कहा.

क्या सीरियल अनुपमा में वापस लौटेंगे गौरव खन्ना?

गौरव खन्ना ने एंटरटेनमेंट न्यूज चैनल Buzzzooka से बातचीत में अनुपमा में दोबारा एंट्री पर अपनी प्रतिक्रिया दी. एक्टर ने कहा, अभी तो ऐसी कोई बात है नहीं, ना ही राजन सर ने ऐसा कुछ बोला. राजन सर अलग डायरेक्शन में शो को ले जाना चाहते थे. गौरव से एक और सवाल किया गया कि अनुज इस शो में अभी भी चर्चा में है, तो उन्होंने कहा कि इस शो के डायरेक्टर राजन शाही ने किरदार बनाया है. उन्हें शो में अनुज या किसी भी किरदार का नाम और फोटो का उपयोग वह कर सकते है.

शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के बाद किस शो में दिखेंगे गौरव खन्ना?

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 जल्द शुरू होने वाला है. हालांकि शो के तरफ से अभी तक इसकी तारीख नहीं बताई गयी है. हर सीजन की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी शो को होस्ट करेंगे. ऐसी अफवाहें सामने आ रही है कि इस सीजन में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फाइनलिस्ट गौरव को इस शो के लिए ऑफर दिया गया है. फिलहाल इस बात पर गौरव ने कोई जवाब नहीं दिया है और शो के तरफ से भी कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट सामने नहीं आई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >