Anupama के वनराज ने इस सुपरहिट शो का हिस्सा बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं किसी हीरो के पिता…

Anupama फेम सुधांशु पांडे छोटे पर्दे पर फिर कब वापसी करेंगे, ये जानने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं. शो में वह वनराज शाह का किरदार निभाते थे. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही कि वह झनक में एंट्री लेंगे. इसपर एक्टर ने बात की.

Anupama: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा में सुधांशु पांडे, वनराज का किरदार निभाते थे. हालांकि एक्टर ने शो को बीच में ही छोड़ दिया था. उनके फैंस इस बात से काफी निराश हो गए थे. अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वह किस शो में अगली बार नजर आएंगे. इस बीच सुनने में आ रहा है कि वह शो झनक में आ सकते हैं. उन्हें इस शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया है. झनक में लीप आने वाला है और इसे हिबा नवाब और कृशाल आहूजा छोड़ रहे हैं. सुधांशु ने बताया कि वह इसका शो में एंट्री लेंगे या नहीं.

झनक में एंट्री लेने पर सुधांशु पांडे ने किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा चल रही है कि झनक में सुधांशु पांडे शो के लीड हीरो के पिता के रोल में दिखेंगे. उनका किरदार नेगेटिव होगा और उन्होंने इसके लिए मॉक शूट भी किया है. इसपर एक्टर ने रिएक्ट किया है. फिल्मीबीट के अनुसार, एक्टर ने कहा, ये गलत खबर है. मुझे इस शो के बारे में कुछ पता नहीं है. मैं किसी हीरो के पिता का रोल नहीं निभा रहा हूं, जब तक कि पिता हीरो ना हों, जैसे अनुपमा में था.”

छोटे पर्दे पर फिर कब वापस आएंगे सुधांशु पांडे

एक्टर सुधांशु पांडे ने ‘अनुपमा’ में वनराज शाह के किरदार से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी. अपने दमदार अभिनय के चलते उन्होंने घर-घर में पहचान बना ली. शो से उनके जाने के बाद से ही उनके फैंस उन्हें छोटे पर्दे पर दोबारा देखने के लिए बेताब हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी वापसी की चर्चाएं होती रहती हैं और फैंस उनेक अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में जानना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें Jaat Collection: सनी देओल की जाट को अक्षय कुमार की केसरी 2 ने चटाई धूल, जानें बॉक्स ऑफिस का कौन बना किंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >