Anupama के छोटे बेटे समर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस एक्ट्रेस के साथ दिखेंगे रोमांस करते हुए

सीरियल अनुपमा में पारस कलनावत, वनराज के बेटे समर का किरदार निभाता था. इन दिनों पारस सीरियल कुंडली भाग्य में दिख रहे हैं. पारस के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है.

राजन शाही के सीरियल अनुपमा में पारस कलनावत, समर का रोल निभाते थे. हालांकि पारस को शो में सागर पारेख ने रिप्लेस किया. पारस भले ही अनुपमा में अब नजर नहीं आते, लेकिन फैंस उन्हें भूले नहीं है. इसका पता उनके पोस्ट पर फैंस के आए खूब सारे कमेंट्स से पता चलता है. पारस इन दिनों कुंडली भाग्य में अहम किरदार निभाते दिख रहे हैं. पारस का नया म्यूजिक वीडिया आने वाला है.

पारस कलनावत का म्यूजिक वीडियो ‘रातां काली’ कब आएगा?

अनुपमा फेम पारस कलनावत का म्यूजिक वीडियो ‘रातां काली’ जल्द ही रिलीज होने वाला है. हालांकि डेट अभी तक अनाउंस नहीं हुआ है.

म्यूजिक वीडियो ‘रातां काली’ में किसके साथ रोमांस करते दिखेंगे अनुपमा के छोटे बेटे?

म्यूजिक वीडियो ‘रातां काली’ में पारस कलनावत एक्ट्रेस सायली सालुंखे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. दोनों का टीजर वीडियो सामने आ चुका है.

पारस कलनावत ने अनुपमा में कौन सा किरदार निभाया था.

अनुपमा में पारस कलनावत ने अनु और वनराज के छोटे बेटे समर का रोल प्ले किया था. सीरियल में पारस की जगह सागर पारेख ने ले ली थी.

सायली सालुंखे किस सीरियल में कर रही काम?

सायली सालुंखे इन दिनों सीरियल पुकार दिल से दिल तक में लीड रोल प्ले कर रही है.

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में क्या दिखाया जा रहा?

अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि आध्या को अपने माता-पिता की याद आती है. वो उनके पास लौटना चाहती है, लेकिन उसकी फोस्टर मां मेघा ने उसे पकड़कर रखा हुआ है. मेघा, आध्या को कहीं नहीं जाने देती. आध्या, अनुपमा के भेजे गए टिफिन में एक नोट रख देती है, ताकि अनु उसे पढ़कर उसतक पहुंच जाए. हालांकि टिफिन में चॉकलेट होने की वजह से वो नोट पढ़ नहीं पाती. चॉकलेट पिघल जाता है. अनु ऐसे में वो नोट नहीं पढ़ पाती.

Also Read- Anupama Twist: अनु-अनुज के हाथ से छूटा आध्या को लेकर बड़ा सुराग, अपनी बेटी के सीक्रेट मैसेज को क्यों पढ़ नहीं पाई अनुपमा

Also Read- Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में देख उसके पीछा दौड़ा अनुज

Also Read-Anupama Twist: अनुपमा और अनुज की जिंदगी बर्बाद करने लौटा ये पुराना दुश्मन, आध्या को मिली नयी पहचान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >