Anupama फेम रूपाली गांगुली ने सौतेली बेटी के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा, ये बिग बॉस फेम वकील लड़ेंगी केस

अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली इस बार सीरियल के ट्रैक की वजह से नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. एक्ट्रेस की सौतेली बेटी ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद रूपाली ने ईशा के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है.

सीरियल अनुपमा फेम रूपाली गांगुली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. रूपाली पर उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने कई गंभीर आरोप लगाया है. ईशा ने रूपाली को निर्दयी औरत बताया है. ईशा का आरोप है कि एक्ट्रेस की वजह से ही उनके पिता ने उनकी मां को छोड़ दिया था. इतने दिनों से रूपाली ने चुप्पी बनाया रखा था और अब उन्होंने ईशा वर्मा के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है.

रूपाली गांगुली ने ईशा वर्मा के खिलाफ किया मानहानी का मुकदमा

रूपाली गांगुली ने मानहानि का मुकदमा दायर करने के लिए सना रईस खान की हेल्प ली है. रूपाली ने ईशा वर्मा के खिलाफ मानहानि का दावा करने के अलावा उससे 50 करोड़ का मुआवजा मांगा है. सेलिब्रिटी वकील और बिग बॉस 17 फेम सना ने टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया से बातचीत में कहा, “हमने उनकी सौतेली बेटी को मानहानि का नोटिस जारी किया है. ये बेसलेस आरोपों का उद्देश्य रूपाली गांगुली की इमेज खराब करना है. साथ ही सना ने बताया कि, इन हरकतों की वजह से रूपाली काफी ईमोशनली परेशान हुई है और उनकी पर्सनल और प्रोफेश्नल निष्ठा भी धूमिल हुई है.

कौन है अनुपमा की सौतेली बेटी ईशा वर्मा

अनुपमा की सौतेली बेटी ईशा वर्मा उनके पति अश्विन वर्मा और उनकी वाइफ सपना वर्मा की बेटी है. अश्विन और सपना ने साल 1997 में शादी रचाया था और साल 2008 में तलाक ले लिया था. हाल ही में ईशा ने एक्ट्रेस के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गई. ईशा ने रूपाली पर आरोप लगाया कि उनका और उनके पिता के साथ मैरिटल अफेयर था. इस कारण उनके माता-पिता का तलाक हो गया था. ईशा ने एक पोस्ट में लिखा था कि रुपाली उसे अपने पिता से फोन पर बात तक नहीं करने देती है.

Also Read- Anupama: शाह हाउस में होगी इस शख्स की फिर से वापसी, अपने भाई अंश को खतरे में देख राही करेगी ये काम

Also Read- Anupama: अनुपमा के कमरे में अनुज की तसवीर देख चौंक जाएगा प्रेम, क्या दोनों का आपस में है कोई कनेक्शन?

Also Read- Rupali Ganguly के पति ने सौतेली बेटी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मेरा दूसरी पत्नी के साथ…’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >