Anupama में कम स्क्रीन टाइम मिलने पर प्रेम ने किया खुलासा, कहा- फैमिली इमरजेंसी के कारण घर जाना पड़ा

Anupama: सीरियल अनुपमा का ट्रैक इन दिनों काफी रोमांचक हो गया है. अनु की जान खतरे में है और उसकी मदद के लिए अभी तक कोई नहीं आया. दूसरी तरफ शो में प्रेम बहुत कम नजर आ रहे हैं. अब फैंस को उन्होंने इस बारे में खुलकर बताया.

Anupama: राजन शाही के पॉपुलर सीरियल अनुपमा में इन दिनों प्रकाश और सोनू के ट्रैक को दिखाया जा रहा है. सोनू ही समर का कातिल है और अनु ये जान गई है कि वह जेल से बाहर है. अनु प्रकाश और सोनू के बीच क्या रिश्ता है, ये जानने की कोशिश में लगी हुई है. दूसरी तरफ शो में शिवम खजूरिया, प्रेम का किरदार और अनु के दामाद का रोल प्ले करते हैं. उनकी जोड़ी अद्रिजा रॉय के साथ बनी है, जो राही की भूमिका निभाती है. कुछ समय से शिवम शो में कुछ ज्यादा दिखाई नहीं दे रहे. फैंस जानना चाहते हैं कि ऐसा क्यों है. इस बारे में उन्होंने खुल कर बात की.

अनुपमा में शिवम खजूरिया को क्यों मिल रहा कम स्क्रीन?

फैंस सीरियल अनुपमा में शिवम खजूरिया को देखना मिस कर रहे हैं क्योंकि वह बहुत कम स्क्रीन पर नजर आ रहे. अब जूम/टेली टॉक इंडिया से बातचीत में उन्होंने इस बारे में बताया. एक्टर ने कहा, हां, मैंने वह मैसेज देखे है और मुझे बहुत खुशी है कि फैंस प्रेम को मिस कर रहे है. मुझे अपने होमटाउन जाना पड़ा एक फैमिली इमरजेंसी की वजह से. इस कारण मैं ज्यादा शूट नहीं कर पाया. पर अब सब ठीक है और प्रेम जल्दी ही स्क्रीन पर नजर आएगा. साथ ही उसके कुछ दिलचस्प ट्विस्ट भी आएगा.

अनुपमा और राही के साथ प्रेम का कैसा है ऑनस्क्रीन रिश्ता?

शिवम खजूरिया से जब पूछा गया कि रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय के साथ उनका काम करने का अनुभव कैसा है. इसपर एक्टर ने जवाब दिया कि ये बहुत अमेंजिग है. दोनों रुपाली मैम और अद्रिजा शानदार को-स्टार्स है. सेट पर हमेशा सीखने का जज्बा रहता है. हम सच में साथ में काम करना काफी एंजॉय करते हैं और इसकी वजह से ऑन स्क्रीन हमारी केमेस्ट्री काफी खूबसूरत लगती है.

यह भी पढ़ें- Anupama: क्या सच में चली जाएगी अनुपमा की जान? नये शख्स की एंट्री से रोमांचक होगा एपिसोड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >