Anupama TV Serial: अनुपमा की ‘पाखी’ एक यूजर के कमेंट पर क्यों भड़की ? जानिए पूरा मामला

Anupama TV Serial: टीवी शो अनुपमा’ की पाखी यानी मुस्कान बामने एक यूजर के कमेंट पर भड़क गई. जिसके बाद एक्ट्रेस ने उस यूजर को लताड़ लगाते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा. बता दें कि अनुपमा शो इन दिनों टीआरपी में नंबर वन पर है.

Anupama Fame Paakhi Aka Muskan Bamne: टीवी शो अनुपमा’ (Anupama) हर जगह छाया हुआ है. फिर चाहे वो टीआरपी हो या फिर दर्शकों का दिल. शो को लोगों का भरपूर प्यार औऱ सपोर्ट मिल रहा है. शो में अनुपमा की बेटी पाखी का रोल मुस्कान बामने (Muskan Bamne) प्ले कर रही है. इन दिनों पाखी के शादी का ट्रैक चल रहा है. इस बीच एक्ट्रेस की तसवीर पर एक यूजर ने भद्दा कमेंट किया, जिसका उन्होंने मुंह तोड़ जवाब दिया.

मुस्कान बामने इस बात पर भड़की

मुस्कान बामने की लोकप्रियता अनुपमा शो के बाद काफी बढ़ गई है. पाखी के रोल ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया है. इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी मां और दादी के साथ इंस्टाग्राम पर तसवीर शेयर किया था. इस फोटो पर एक यूजर ने अभद्र टिप्पणी किया, जिसे देखकर मुस्कान काफी नाराज हो गई. उसके कमेंट का स्क्रीनशॉट लेकर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी में लगाई.

आखिर क्या था वो कमेंट?

एक यूजर ने मुस्कान बामने के फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, आज मैंने अपनी मम्मी और दादी के साथ जो तस्वीर पोस्ट की है, उसपर कमेंट आया कि रियल लाइफ में तो आपकी मम्मी भी मिडिल क्लास ही है, जो कि अब डिलीट कर दिया गया है. एक्ट्रेस ने कमेंट करते हुए लिखा, मां मां होती है, मिडिल क्लास या अपर क्लास नहीं.

मुस्कान बामने ने कही ये बात

मुस्कान बामने ने लिखा, प्लीज आप लोग जो भी कमेंट्स करते है सोच-समझ कर कीजिए. मैं रियल लाइफ में पाखी नहीं हूं. मेरा नाम मुस्कान बामने है. मैं पाखी से जुड़ी पोस्ट करूं तो आप उससे जुड़े कमेंट्स कर सकते है. लेकिन ये मेरी फैमिली पिक्चर है. मैं उन्हें प्यार करती हूं और उनका बहुत सम्मान करती हूं. कृपया इस तरह के कमेंट न करें.

Also Read: Anupama की पाखी ने शार्ट ड्रेस में दिखाया जलवा, श्रद्धा कपूर की इस फिल्म में कर चुकी हैं काम

कौन है मुस्कान बामने?

मुस्कान की उम्र 21 साल है और वो बी कॉम फाइनल ईयर की स्‍टूडेंट है. एक्ट्रेस ने बहुत कम उम्र से ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था. मुस्कान ‘बकुला बुआ का भूत’ और ‘सुपर सिस्टर्स’ जैसे शोज में काम कर चुकी है. इसके अलावा वो श्रद्धा कपूर की फ‍िल्‍म हसीना पारकर में भी नजर आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >