Anupama के इस एक्टर ने गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने के आरोप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह अनजान कोई लड़की…

Anupama: सीरियल अनुपमा में जतिन सूरी, राजा कोठारी का किरदार निभाते हैं. इन दिनों वह चर्चा में है क्योंकि शो के सेट पर एक लड़की ने काफी हंगामा किया था. उस लड़की ने खुद को जतिन की गर्लफ्रेंड बताया था. अब इस पूरे मामले पर एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Anupama: राजन शाही का सीरियल अनुपमा इन दिनों काफी चर्चा में है. शो की टीआरपी में गिरावट देखी गई है. दूसरी तरफ शो में राजा कोठारी का किरदार निभाने वाले एक्टर जतिन सूरी को पुलिस सेट से पुलिस स्टेशन ले गई थी. उनकी कथित गर्लफ्रेंड ने सेट पर पहुंचकर बहुत हंगामा किया और एक्टर पर उन्हें ब्लकैमेल करने का आरोप लगाया. अब ये क्या मामला था इसपर फाइनली जतिन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

जतिन सूरी ने तोड़ी चुप्पी

जतिन सूरी ने सास बहू और साजिश एबीपी न्यूज से बात करते हुए बताया कि वह लड़की उसकी गर्लफ्रेंड नहीं है. उन्होंने कहा,”गर्लफ्रेंड की बात रही, मैं तीन साल से किसी को भी डेट नहीं कर रहा हूं, मैं सिंगल हूं. दूसरी बात यह है कि वह अनजान कोई लड़की थी जो सेट पर आ के ब्लैकमेल कर रही थी. अगर वह ब्लेम कर रही थी तो मेरा घर है और भी सोर्स हैं. वहां पर आ सकती थी, यहां आ के क्यों? क्योंकि वह जानती है कि चाहे कुछ भी हो, सेट पर आऊंगी ब्लैकमेल करूंगी. जब उस लड़की के बारे में जतिन से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, हम बस ऐसे ही पार्टीज में मिले थे, कुछ भी आइडिया नहीं है. हालांकि आलरेडी पुलिस में बात हुई है, हुआ है सब तो.”

माही और आर्यन करेंगे शादी

स्टार प्लस के शो अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही और आर्यन शादी कर लेंगे. उन्हें पता होगा कि उनके रिश्ते को दोनों के परिवार वाले कभी नहीं मानेंगे और इस वजह से दोनों सबसे छिपकर शादी कर लेंगे. आर्यन सच में माही से प्यार करता है, लेकिन माही ने प्रेम के करीब रहने के लिए आर्यन से शादी की है. माही और आर्यन के बार-बार कहने पर अनु उनके साथ कोठारी निवास जाती है. पराग दोनों को शादी के जोड़े में देखकर काफी हैरान हो जाता है.

यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >