Anupama: शहर छोड़कर जाने का फैसला करता है दिग्विजय, अनु कैफे बचाने के लिए करेगी ये काम

सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि दिग्विजय शहर छोड़ने का फैसला करता है. वह कहता है कि वह कभी भी अनु को अपना चेहरा नहीं दिखाएगा. इधर अनु कैफे बचाने का फैसला करती है.

स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा के एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाता है कि दिग्विजय गहरे सोच में खोया हुआ है. उसके मन में लगातार अनुपमा की बातें चल रही हैं. बंकू उसे देखता है और पूछता है कि उसे अचानक क्या हो गया. जिसपर वह कहता है कि अनु पहले ही परेशान है और अब वह किसी से बात नहीं करना चाहता. वह शहर छोड़ने का फैसला करता है. यह सुनकर बंकू पूरी तरह हैरान रह जाता है.

अनुपमा दिग्विजय से कहती है दिल की बात

दूसरी ओर अनुपमा हसमुख से अपने दिल की बात शेयर करती है और खुद को दिग्विजय की परेशानियों का जिम्मेदार मानती है. उसे लगता है कि उसकी वजह से उसका कैफे और घर दोनों बर्बाद हो गए. हसमुख उसे समझाने की कोशिश करते हैं कि वह खुद को दोष न दे, लेकिन अनुपमा का पछतावा कम नहीं होता. इसी बीच हसमुख कहता है कि दिग्विजय साफ दिल का इंसान है और हमेशा सही के लिए खड़ा रहता है. ऐसे में उसे एक मौका देना जरूरी है.

अनुपमा के सामने कभी नहीं आने की कसम खाता है दिग्विजय

उधर दिग्विजय अपने किए पर पछताता है और मन ही मन अनुपमा से माफी मांगता है. उसे एहसास होता है कि उसने गुस्से में आकर गलत रिएक्शन दे दिया. वह सोचता है कि सबसे अच्छा यही होगा कि वह अनुपमा की जिंदगी से दूर चला जाए. वह खुद से वादा करता है कि अब वह कभी उसके सामने नहीं आएगा.

अनुपमा, दिग्विजय को माफ करने की सोचती है

अनुपमा भी धीरे धीरे समझने लगती है कि उसने दिग्विजय पर शक करके गलती की है. उसे याद आता है कि कैसे पहले भी उस पर बिना वजह आरोप लगे थे और वह दूसरों की बातों में आ गई थी. हसमुख उसे सलाह देते हैं कि अगर समय रहते गलती सुधार ली जाए तो रिश्ते बच सकते हैं.

कैफे को बचाने का फैसला करती है अनुपमा

लास्ट अनुपमा अपने कैफे को बचाने और प्रतियोगिता जीतने का फैसला करती है, ताकि वह दिग्विजय के नुकसान की भरपाई कर सके. वहीं प्रीव्यू में दिखाया जाता है कि दिग्विजय और अनुपमा एक डील पर सहमत होते हैं लेकिन प्रेम बीच में आकर मामला बिगाड़ देता है और सब कुछ खत्म करने की धमकी देता है.

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: तीसरी बार शो में भाग लेने पर ऋत्विक धनजानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- घर जैसा लगता है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >