Anupama: अनुज का खून करने के बाद उसकी बेटी पर हमला करेगा राघव ? अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही राही

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि ख्याति इस बात से बेचैन होती है कि प्रेम उससे फिर से दूर चला गया. वह रोती है और अनिल उसे खुद को संभालने के लिए कहता है. दूसरी तरफ राही और प्रेम के खिलाफ गौतम, पराग को भड़काता है.

Anupama: शो अनुपमा में नया ड्रामा दर्शकों को देखने मिलेगा. सीरियल में दिखाया जाएगा कि ख्याति भगवान के सामने प्रार्थना करती है कि वह प्रेम को उसके पास फिर से भेज दे. वह भगवान से सवाल करती है कि उन्होंने प्रेम को उससे अलग क्यों किया. अनिल, ख्याति को खुद को संभालने के लिए कहता है. ख्याति कहती है कि उसकी ना तो भगवान सुन रहे और ना ही पराग और मोटा बी. दूसरी तरफ अनु को पराग की कही बातें याद आती है और उसे प्रेम और राही की फ्रिक होती है.

अनुपमा के साथ जेल जाएगा राही

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु को राघव की याद आती है. उसे याद आता है कि कैसे राघव ने उससे कहा था कि वह खूनी नहीं है. कोठारी हाउस में गौतम, पराग को विश्वास दिलाता है कि वह प्रेम और राही को वापस लेकर आएगा. पराग कहता है कि उसे प्रेम से कोई बात नहीं करनी. जिसके बाद गौतम उसे प्रेम और राही के खिलाफ भड़काता है. प्रार्थना, गौतम को ऐसे करने से रोकती है, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनता. वहीं, अनु जेल कैदियों को डांस सिखाने जाती है और उसके साथ राही भी जाती है. कार्तिक दोनों को भरोसा दिलाता है कि राघव ना तो उसे और ना ही माही को नुकसान पहुंचाएगा. वह उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेता है.

राही पर होगा हमला

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही अस्पताल में होती है और बेहोश होती है. डॉक्टर उसका इलाज करते है. डॉक्टर उसे बताते हैं कि राही की चोट कोई दुर्घटना नहीं थी. किसी ने उसे जानबूझकर मारा था. अनु को समझ नहीं आता कि ये किसने किया होगा. राही को होश आता है और अनु और प्रेम उससे मिलते हैं. राही बताती है कि एक अनजाने इंसान ने उसपर पीछे से हमला किया. हालांकि राही उसका चेहरा देख नहीं पाती. उस इंसान ने राही पर क्यों और किस वजह से हमला किया, ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राही पर हमला राघव ने किया था.

यह भी पढ़ें– Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में हो रही नयी एंट्री, महिला मंडली की वजह से गोकुलधाम सोसाइटी में आई नयी मुसीबत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >