Anupama: क्या अनुज की हो जाएगी मौत, खतरे में अनुपमा के पति की जान, रैगिंग में होगा मीनू का बुरा हाल

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, अनुज से आध्या के बारे में कुछ सवाल पूछेगी. अनुज उन सवालों का जवाब नहीं देगा. वो अपने दर्द को कम करने के लिए बांसुरी बजाने लगेगा.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जा रहा कि अनुज और अनु मिलने के बाद भी अलग से है. परिस्थितियां ऐसी बन गई है कि अनुज और अनु अपनी बेटी आध्या के लिए तड़प रहे हैं. अनु हर कोशिश कर रही ताकि वो आध्या को खोज पाए और अनुज की हालत ठीक हो जाए. वहीं, अनुज को अनु के प्रति अपना प्यार धीरे-धीरे याद आ रहा है. दूसरी तरफ देविका यूएस में आध्या के बारे में पता कर रही है.

अनुपमा, अनुज से पूछती है ये सवाल

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को लगता है कि अनुज, आध्या के जाने का जिम्मेदार उसे समझ रहा. अनुपमा, अनुज से पूछती है कि अंकुश औऱ बरखा ने कैसे उसकी सारी संपत्ति अपने नाम कर ली. अनुज से बार-बार वो पूछती है, लेकिन जैसे ही वो आध्या का जिक्र करती है, अनुज उसे चुप करा देता है. अनुपमा उससे कहती है आध्या जिंदा है और अनुज से हेल्प करने के लिए कहती है. बा बार-बार अनुज से अपने सवालों का जवाब मांगती है, लेकिन अनुज कुछ नहीं कहता. अनुज अपना दर्द कम करने के लिए बांसुरी बजाने लगाता है.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

अनुज की जान खतरे में

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुज अकेले ही आशा भवन से निकल जाता है और सड़क पर चलने लगता है. उसे लगता है सड़क पर आध्या खड़ी है और उसका इंतजार कर रही है. अनुज एक इलेक्ट्रिक बोर्ड से खुद को चोट पहुंचाने वाला होती है. वहीं, मीनू को कुछ लड़के परेशान करते हैं और उसका पीछा नहीं छोड़ते. वो लड़के मीनू की रैंगिग करते है. सागर, मीनू की मदद करने के लिए आगे आता है और उसे बचाता है. क्या अनुज को बचा पाएगी अनुपमा. क्या आध्या आएगी अपने पिता की मदद के लिए.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >