Anupama: अनुज ने अनुपमा छोड़कर सेलिब्रिटी मास्टरशेफ करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- शो में होने के बावजूद…

Anupama: अनुपमा में अनुज का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना जल्द ही सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आएंगे. उन्होंने बताया कि उन्होंने राजन शाही शो को छोड़कर क्यों इसमें जाना चुना.

Anupama: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ लगातार सुर्खियों में बना हुआ हैं. हर कोई शो के पहले एपिसोड को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. यह रियलिटी शो हमेशा लोकप्रिय रहा है और अब निर्माताओं ने तड़का लगाते हुए टीवी सेलेब्स की एंट्री करवाई है. इस सीजन में अनुपमा के अनुज यानी गौरव खन्ना भी दिखाई देंगे. अब एक्ट्रेस ने बताया कि क्यों उन्होंने रूपाली गांगुली शो छोड़कर मास्टरशेफ क्यों चुना.

अनुपमा छोड़कर गौरव खन्ना ने क्यों चुना मास्टरशेफ

गौरव खन्ना ने बताया कि जब से वह टीवी इंडस्ट्री में आए हैं, तभी से उन्होंने तय कर लिया था कि वह जो पहले कर चुके हैं, उसे दोबारा नहीं दोहराएंगे. उन्होंने हमेशा अलग-अलग भूमिकाएं चुनी हैं. महिला प्रधान शो में होने के बावजूद दिलों पर राज करने वाले अनुज जैसा प्रतिष्ठित किरदार करने के बाद, वह असमंजस में थे कि उन्हें आगे क्या करना चाहिए.

कुछ अलग कैरेक्टर करना चाहते हैं गौरव खन्ना

एक्टर ने बताया कि जब उन्हें मास्टरशेफ ऑफर हुई तो उन्हें लगा कि यह अलग तरह का रियालिटी शो है और किसी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि गौरव ऐसा शो करेंगे. अभिनेता ने आगे कहा कि जब भी वह कुछ नया करते हैं, तो सोचते हैं कि दर्शकों को स्क्रीन पर एक अलग कैरेक्टर कैसे दिखाएंगे. शुरू में लगा कि उन्हें होस्टिंग के लिए बुलाया गया है, लेकिन जब पता चला कि कंटेस्टेंट की तरह पार्ट लेना है, तो शॉक्ड रह गया और सोचा कि क्यों नहीं.

मास्टरशेफ्स को एंजॉय कर रहे हैं गौरव खन्ना

गौरव ने बताया कि वह हमेशा इसी तरह सोचते हैं और अंत में वह इस शो से कुछ नया सीखकर ही निकलेंगे. उन्होंने आगे कहा कि उनकी अभिनय यात्रा अभी शुरू हुई है और दर्शक उन्हें अलग-अलग शेड्स में देखेंगे. फिलहाल वह मास्टरशेफ का आनंद ले रहे हैं. रियालिटी शो 27 जनवरी से शुरू होगा. फराह खान शो की होस्ट हैं. शेफ रणवीर बराड़ और शेफ विकास खन्ना जज के तौर पर दिखाई देंगे. वहीं गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, फैसल शेख उर्फ ​​मिस्टर फैसू, निक्की तंबोली, राजीव अदतिया, उषा नाडकर्णी, अर्चना गौतम, अभिजीत सावंत, दीपिका कक्कड़, चंदन प्रभाकर और कबिता सिंह जैसे स्टार्स अपनी कुकिंग का टैलेंट दिखाएंगे.

यह भी पढ़ें- Anupama के अनुज ने मलाइका अरोड़ा संग इस गाने पर किया धांसू डांस, VIDEO देख झूम उठेंगे आप

यह भी पढ़ें- Celebrity MasterChef: अनुपमा के अनुज ने बनाया बेस्वाद खाना, फराह खान ने टेस्ट करते ही फेंक दिया, फैंस बोले- ये क्या…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >