Anupama में जल्द होगी अनुज की धांसू री-एंट्री, अनु को सपोर्ट के लिए लौटेंगे गौरव खन्ना

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में हाल ही के दिनों में कई जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आए हैं, जिसने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखा. जहां अनु अब अकेले मुंबई में रहती है. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें जल्द ही गौरव खन्ना यानी अनुज की री-एंट्री होने वाली है.

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा अपनी स्टोरीलाइन और प्लॉट के साथ टीआरपी चार्ट में टॉप पर रही है. यह शो पिछले काफी समय से सफलतापूर्वक चल रहा है. मेकर्स आने वाले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. शो में लीप आया और ड्रग ओवरडोज के कारण आर्यन की मौत के बाद अनुपमा को मुंबई में अकेली रहती हुई दिखाया गया है. दूसरी ओर, कोठारी परिवार राही के साथ बुरा व्यवहार कर रहे है.

सीरियल अनुपमा में अनुज की होगी री-एंट्री

अनुपमा को जीवन में संघर्ष करते हुए देखा जाता है और शहर में जीवित रहने के लिए घरेलू काम करना पड़ता है. अब लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले एपिसोड में अनुपमा को मुंबई में एक सफल व्यवसायी के रूप में देखा जा सकता है. अगर रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए तो भाग्य उसे अनुज के आमने-सामने ला सकता है.

गौरव खन्ना करेंगे शानदार वापसी

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, अनुपमा में अनुज की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गौरव खन्ना शो में शानदार वापसी करेंगे, लेकिन, अभी तक निर्माताओं की ओर से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि फैंस इस खबर से सुपरएक्साइटेड हैं. उनका कहना है कि मान के आने से कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आएगा और ये छप्परफाड़ नंबर लाएगी.

गौरव खन्ना ने कही थी ये बात

इससे पहले गौरव ने खुलासा किया था कि वह ब्रेक पर हैं और उनके किरदार को खत्म नहीं किया गया है. वहीं राजन शाही ने भी कहा था कि अनुज की वापसी पूरी तरह से कहानी की दिशा पर निर्भर करेगी. खैर, अगर गौरव शो में वापसी करते हैं, तो टीआरपी निश्चित रूप से रिकॉर्ड तोड़ देगी. अनुज और मान के साथ अनुपमा की नई जर्नी देखना वाकई में दिलचस्प होने वाला है.

यह भी पढ़ें- Housefull 5: ब्लॉकबस्टर कमाई के बीच थियेटर्स से हटाए गए हाउसफुल 5 के शोज, वजह हैरान कर देगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >